BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : नववर्ष के दूसरे ही दिन कलेक्टर श्री विलास भोसकर प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे बतौली के नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय, व्यवस्था का लिया जायजा, सुविधाएं बेहतर करने अधिकारियों को दिए निर्देशआंखों में रोशनी की कमी, पर बच्चे हैं प्रतिभा के धनी,
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : नववर्ष के दूसरे ही दिन कलेक्टर श्री विलास भोसकर प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे बतौली के नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय, व्यवस्था का लिया जायजा, सुविधाएं बेहतर करने अधिकारियों को दिए निर्देशआंखों में रोशनी की कमी, पर बच्चे हैं प्रतिभा के धनी,

Basant Ratre
Last updated: January 2, 2025 7:46 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
3 Min Read
SHARE

आंखों में रोशनी की कमी, पर बच्चे हैं प्रतिभा के धनी, एक छात्र ने सरपट सुनाया 17 का पहाड़ा और तो छात्रा चंदा ने सुनाया सुन्दर गीतखड़धोवा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षणअम्बिकापुर, 02 जनवरी 2025नववर्ष के दूसरे ही दिन गुरुवार को कलेक्टर श्री विलास भोसकर प्रशासनिक अमले के साथ बतौली स्थित नेत्रहीन बच्चों के आवासीय विद्यालय पहुंचे। कलेक्टर बड़ी ही संवेदशीलता के साथ बच्चों के साथ स्वयं जमीन पर बैठे और उनसे सीधे संवाद किया। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की आवासीय और शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया तथा हर मांग और जरूरत को संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने सुविधाएं बेहतर करने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भले ही इन बच्चों की आंखों में रोशनी की कमी हो, पर बच्चे प्रतिभा के बेहद धनी हैं। कलेक्टर निरीक्षण के दौरान कक्षा पहली के छात्र सूर्या ने 17 का पहाड़ा सुनाया, तो वहीं कक्षा तीसरी की छात्रा चंदा ने देश प्रेम पर सुन्दर गीत सुनाया।कलेक्टर श्री भोसकर ने आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का सघन निरीक्षण कर आवश्यकताओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन स्टाफ की मांग एवं बच्चों की सुविधा अनुरूप बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, फिसलपट्टी लगाने, अध्ययन कक्ष में डेस्क बेंच, भोजन कक्ष में बैठने हेतु डेस्क, आवासीय व्यवस्था हेतु नए गद्दे और मच्छरदानी, किचन हेतु दो नए कमरे के निर्माण सहित स्टोर रूम निर्माण, पेयजल व्यवस्था हेतु बोरवेल की सुविधा एवं पानी टंकी, वाटर फिल्टर, छतों में सीपेज को दृष्टिगत रखते हुए बचाव हेतु जरूरी उपाय करने के निर्देश, तीन नई क्लास रूम गुणवत्तापूर्ण निर्माण, मुख्य मार्ग से स्कूल तक पहुंच मार्ग, बारिश के दौरान कमरों से डाइनिंग हॉल सहित अन्य जगह पर कनेक्टिविटी हेतु पक्का रास्ता, और स्कूल पहुंच मार्ग से नाली निर्माण जिससे बारिश का पानी परिसर में ना घुसे, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।इस दौरान ही कलेक्टर ने परिसर में आगामी 6 जनवरी को हेल्थ, आधार एवं आयुष्मान कार्ड कैंप लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री रवि राही, प्रभारी अधिकारी समाज कल्याण विभाग डॉ स्वेच्छा सिंह सहित खंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।खड़धोवा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षणकलेक्टर श्री भोसकर ने बतौली भ्रमण के दौरान खड़धोवा स्थित धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान किसानों से बात की और धान बेचने और राशि के भुगतान पर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने हम्मालों से भी बात की और उनसे भी पारिश्रमिक भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों को किसी तरह की समस्या ना हो, किसानों को माइक्रोएटीएम को सुविधा की लगातार जानकारी देते रहें और हम्मालों का भुगतान भी समय पर होता रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दुर्ग: अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26
Next Article राजनांदगांव : कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 58 लाख 65 हजार रूपए सहायता राशि आबंटित की.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

February 23, 2026
Blog February 23, 2026
शटर तोड़कर लाखों की मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
Blog February 23, 2026
5 1
⏱️ “काम में देरी नहीं चलेगी” – कलेक्टर की दो टूक, 10 दिन में इतवारी ऑक्सीजोन पूरा करने का अल्टीमेटम
Blog February 23, 2026
घरघोड़ा और तमनार में छात्र नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी
Blog February 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?