BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : जल जीवन मिशन : प्रसिद्ध पर्यटन ग्राम तीरथगढ़ के हर घर पहुंचा शुद्ध जल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : जल जीवन मिशन : प्रसिद्ध पर्यटन ग्राम तीरथगढ़ के हर घर पहुंचा शुद्ध जल.

Basant Ratre
Last updated: January 1, 2025 7:26 pm
Basant Ratre 124 Views
Share
4 Min Read
SHARE

महिलाओं को अब दूर से सिर पर ढोकर नहीं लानी पड़ती पेयजलघर पर ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार को दिया धन्यवादजल संरक्षण के लिए की जा रही है जागरूकरायपुर, 01 जनवरी 2025राज्य और केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के तहत् बस्तर (जगदलपुर) विकासखण्ड दरभा अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ग्राम तीरथगढ़ के हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से न केवल लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी काफी परिवर्तन आया है। तीरथगढ़ के डेढ़ हजार से अधिक की आबादी पहले जलसंकट से जूझ रही थी, मुनगाबहार नदी में नहाने व कपड़ा धोने रोज जाया करते थे। पीने का पानी भी बोरिंग से लाया करते थे, घरेलू निस्तारी के लिए पानी की व्यवस्था करने में महिलाओं को ज्यादा तकलीफ होती थी। घर से दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाने के कारण उनके शरीर में थकान सहित स्वभाव चिड़चिड़ापन हो गया था। लेकिन अब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से इस गांव में बदलाव लाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन से ग्राम तीरथगढ़ में 09 मीटर 10 किलोलीटर के 03 एवं 12 मीटर 10 किलोलीटर के 06 सोलर सिस्टम लगे हैं, जिससे तीरथगढ़ ग्राम पंचायत के सभी मंजरे-टोले के हर घर में नियमित तौर पर जलापूर्ति की जा रही है। साथ ही इस ग्राम पंचायत के 08 स्कूलों, 06 आंगनबाड़ी केंद्रों सहित पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन में भी नल कनेक्शन प्रदान कर जल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम तीरथगढ़ की सरपंच श्रीमती महेश्वरी कश्यप बताती हैं कि हरेक घर के साथ ही सार्वजनिक भवनों में नल कनेक्शन के जरिए जलापूर्ति से ग्रामीणों को काफी सहूलियत हो रही है। उन्हें अपने खेती-किसानी और अन्य कामकाज के लिए अतिरिक्त समय मिल रहा है। अब गांव की महिलाओं का कहना है कि पहले हमें हैंडपंप से पानी लेकर आना काफी कष्टदायक होता था, विशेषकर बारिश और गर्मी के मौसम में ज्यादा तकलीफ होती थी। अब जल जीवन मिशन के तहत् घर पर ही शुद्ध पेय जल मिल रही है, जिससे हम घर से बाहर निकल कर अन्य काम में ज्यादा समय दे रहे हैं। इन महिलाओं ने सरकार के इस भगीरथ पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। ग्राम पंचायत में जल वाहिनी से जुड़ी ग्रामीण महिला श्रीमती सुषमा ठाकुर गांव में जल का सदुपयोग सहित पानी बचाने की मुहिम में एक अलग भूमिका निभा रही हैं। वह गांव की महिलाओं के साथ बैठकर उन्हें पानी के महत्व के बारे में बताती हैं और नल से पानी भरने के बाद टोटी को बंद करने की समझाइश देते हुए भावी पीढ़ी के लिए जल की बचत के लिए महिलाओं को जागरूक करती है। वहीं इस महत्वपूर्ण पहल के लिए निरंतर महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही हैं। यह जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : दिव्यांग छोटी बाई को कलेक्टर ने प्रदान किया व्हील चेयर.
Next Article मोहला : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि में वृद्धि.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 2026 04 18 18 40 07 94 282d022627b3c6a616b39ea68b467221 scaled
💥👉घरघोडा़ कंचनपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान 41 डिग्री के पार वायु गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 204 पहुंचा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Blog April 18, 2026
spiral null 1776513197783
💥👉जनगणना-2027: कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं ऑनलाईन फॉर्म भरकर नागरिकों को किया प्रेरित 💥👉जिले के नागरिकों से डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील स्व-गणना में 30 अप्रैल तक घर बैठे ऑनलाइन भरें जानकारी
Blog April 18, 2026
IMG 20260418 165725
💥👉डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित
Blog April 18, 2026
IMG 20260227 WA0000
महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा
Blog April 18, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?