BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दुर्ग: हर किसी का सपना होता है अपना घर हो, प्रधानमंत्री आवास योजना ने किया साकार.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दुर्ग: हर किसी का सपना होता है अपना घर हो, प्रधानमंत्री आवास योजना ने किया साकार.

Basant Ratre
Last updated: January 1, 2025 7:06 pm
Basant Ratre 97 Views
Share
2 Min Read
1735730614 fab38837646717222a0e
SHARE

.

दुर्ग, 01 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना जिले के हजारों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। चुनूलाल जैसे हजारों लाभार्थी परिवारों को पक्के मकान मिलने से न केवल उनके सामाजिक और आर्थिक स्थिरता प्रदान हुई है, बल्कि लोगों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। यह कहानी दुर्ग जिले के ग्राम मचान्दुर के निवासी चुनूलाल की है, जिन्होंने इस योजना के तहत पक्का मकान पाकर अपने और अपने परिवार के सपनों को साकार होते हुए देखा।अपनी परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में चुनूलाल ने बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है। घर की चार दिवारे मिट्टी और छत खपरे की होने के कारण हर साल बारिश में टपकता था। बच्चों की पढ़ाई और परिवार की सुरक्षा के लिए मैं बहुत चिंतित रहता था। हमारा जीवन असुरक्षित था और हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता था। जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिली तो मैंने ग्राम पंचायत से संपर्क किया। पंचायत और जनपद पंचायत दुर्ग के अधिकारियों ने मुझे योजना के बारे में समझाया और आवेदन की प्रक्रिया में मदद की। जब मेरा नाम लाभार्थियों की सूची में आया तो मुझे 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इस राशि से मैंने पक्का मकान बनाया। आज मेरे पास एक मजबूत छत है, जिसमें शौचालय, बिजली, और पानी की सुविधाएं भी हैं। मेरा परिवार अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। मेरे बच्चे अब बीना किसी डर के पढ़ाई कर सकते हैं। यह मकान केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं है, यह हमारी जिंदगी में स्थिरता, सुरक्षा और खुशी का प्रतीक है। मुझे गर्व है कि अब मेरा परिवार एक ऐसे घर में रहता है, जिसे हम अपना घर कह सकते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना जिले के ग्रामीण परिवारों के जीवन में एक नई खुशियों की सौगात दी है। यह योजना गरीबी और असुरक्षा से जूझ रहे परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दुर्ग: मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 13 लाख रूपए स्वीकृत .
Next Article 1735734584 d4ece2ed29517374892c राजनांदगांव : कलेक्टर ने निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ की दिलाई शपथ.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

43
हाथियों के संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती: छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय कार्यशाला, वैज्ञानिकों ने दिए आधुनिक प्रबंधन के गुर
Blog June 6, 2026
IMG 20260605 WA0002
विधायक भावना बोहरा ने ₹2.69 करोड़ की लागत से वनांचल ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog June 5, 2026
IMG 20260605 WA0014
💥👉विश्व पर्यावरण दिवस पर सेजेस रायकेरा में फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Blog June 5, 2026
IMG 20260604 WA0015
💥👉सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से ग्राम कया–कमतरा सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार
Blog June 4, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?