BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुरनगर : रामलला के निराले दर्शन से विद्यावती का मन हुआ निहाल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुरनगर : रामलला के निराले दर्शन से विद्यावती का मन हुआ निहाल.

Basant Ratre
Last updated: January 1, 2025 7:00 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
1735733257 6f8eb08bd97bda1845a3
SHARE

भुवनेश्वर राव एवं लक्ष्मण जायसवाल ने योजना के तहत किये अयोध्या धाम के सुखद दर्शनरामलला दर्शन योजना से अब तक 1204 लोगों ने किये अयोध्या में रामलला के दर्शनजशपुरनगर, 01 जनवरी 2025प्रदेश के लोगों को उनके पूज्य भगवान श्री राम के दर्शन के स्वप्नों को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा राज्य में श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है। इसके द्वारा लोगों को उनके आराध्य श्री रामलला के दर्शन के लिए निःशुल्क यात्रा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसके तहत अब तक जशपुर जिले के 1204 लोगों को भगवान राम के दरबार के पवित्र दर्शन कराए जा चुके हैं। इस योजना के द्वारा प्रदेश के 20 हजार से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष अयोध्या धाम के दर्शन कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे ही योजना के तहत श्री रामलला के दर्शन प्राप्त करने वाली जशपुर के ग्राम बादरकोना तपकरा निवासी राम भक्त विद्यापति प्रधान ने बताया कि वे प्रतिदिन अपने छोटे से व्यापार को चला कर जीवनयापन करतीं थीं। जब से उन्होंने श्री रामलला के अयोध्या में पुनः प्राण प्रतिष्ठा की बात जानी हमेशा उनके दर्शन की आशा उनके मन में रहा करती थी, पर जाने आने का खर्च और घर की जिम्मेदारी को सोच कर कभी जा नहीं पा रहे थे। ऐसे में जैसे ही शासन ने श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना चालू की उनके मन में उम्मीद जागी। जब जाने का दिन आया तो उन्होंने सोचा नहीं था इतनी अच्छी व्यवस्था होगी जशपुर हो या अंबिकापुर हर जगह हमारा स्वागत किया गया। एक स्पेशल ट्रेन भी थी। काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या धाम में रामलला के साथ सरयू में महाआरती के भी दर्शन हुए। हम रामलला के अद्भुत दर्शन पाकर अभिभूत हो गए हैं। अपने आराध्य के दर्शन कर हम निहाल हो गए। जिसके लिए हम शासन के आभारी हैं। जशपुर नगर के भुवनेश्वर राव ने कहा कि जब योजना के तहत मेरा नाम आया और जब जशपुर से यात्रा प्रारम्भ हुई हम बहुत उत्साहित थे, जब अम्बिकापुर पहुंचे तो स्वयं सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने हमारा स्वागत रेलवे स्टेशन पर किया। यात्रा में खाने पीने में नाश्ते से लेकर भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई। जहां जहां हम पहुंचे शासन द्वारा जाने आने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई थी। रुकने की भी उत्तम व्यवस्थाएं थी। जब रामलला के दर्शन हुए तो हम नजरें ही नहीं हटा पाए। यात्रा में काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या धाम, हनुमानगढ़ी के भी दर्शन हुए। गम्हरिया के लक्ष्मण जायसवाल ने बताया कि हमें रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम जाने का अवसर प्राप्त हुआ इसके लिए हम शासन के आभारी हैं। शासन द्वारा निःशुल्क हमें हमारे आराध्य श्री रामलला के दर्शन कराए गए इसके लिए हम शासन को धन्यवाद देते हैं। जब हम ट्रेन से यात्रा कर रहे थे तब ट्रेन में श्री राम भगवान की मूर्ति भी स्पेशल ट्रेन में पूजा हेतु उपलब्ध कराई गई थी। ट्रेन में सभी के लिए सुव्यवस्थित और समुचित व्यवस्था के साथ छाता, टोपी, रामनवमी अंगोछा उपहार में दिया गया था। जिसे हमने सुखद यात्रा के स्मृति चिन्ह की तरह सहेज लिया है। यात्रा के दौरान पूरे समय हमारा ख्याल रखने के लिए एक कर्मचारी भी जिला प्रशासन ने नियुक्त किया था। यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण, एवं उपचार हेतु कुशल चिकित्सक और उनकी सहयोगी टीम हमेशा तैनात थी। जिससे हमारी यात्रा बड़ी ही सुखमय रही। उन्होंने बताया कि हम स्वयं के खर्चे पर भी इतनी सुविधाएं हम शायद ही जुटा पाते। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए भगवान श्री राम के दर्शन हेतु बहुत अच्छी योजना है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : पटेवा तहसील में 50 कट्टा अवैध धान जब्त.
Next Article 1735724784 7c61980010eb0260472f रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर नए वर्ष में मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261107 WA0031
पत्रकार पूजा जायसवाल के साथ हुई घटना पर श्रमजीवी पत्रकार संघ गंभीर, जिला अध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की उठाई मांग
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 7, 2026
1 13
निर्धारित स्थल छोड़ सड़क किनारे पटाखे बेचने पर प्रशासन का शिकंजा, पतरापाली में पटाखे जब्त
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 6, 2026
1793875742056
घरघोड़ा के कारगिल चौक के पास सजी पटाखों की दुकान, क्या हो सकतें सुरक्षा मानक, दीपावली के पर्व को लेकर घरघोडा़ में उत्साह का माहौल।
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026
IMG 20261105 WA0011
घरघोड़ा में AK Cinemas पर रामायण का भव्य सिनेमाई अनुभव, 5 से 12 नवंबर तक दर्शकों के लिए विशेष शो
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d