BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : गरीबों के पक्के आवास के सपने को साकार कर रही ‘‘प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ’’.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : गरीबों के पक्के आवास के सपने को साकार कर रही ‘‘प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ’’.

Basant Ratre
Last updated: December 30, 2024 5:15 pm
Basant Ratre 115 Views
Share
4 Min Read
1735558946 c359ceb433047266be16
SHARE

गरीबों के पक्के आवास के सपने को साकार कर रही ‘‘प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ’’पहाड़ी कोरवा परिवारों के बनने लगे आशियानेअंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच शासन प्रशासन की प्राथमिकताबलरामपुर 30 दिसम्बर 2024/‘‘प्रधानमंत्री जनमन योजना’’ विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिये वरदान साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच एवं मुख्यमंत्री की सुशासन की सरकार विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के परिवार के लिए पक्का मकान का सपना पूरा करने दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इसके तहत जिले के पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम पंचायत पस्ता की निवासी श्रीमती कुंती पहाड़ी कोरवा जिन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत पीएम जनमन आवास योजना का लाभ मिला है। श्रीमती कुंती बताती है कि वह अपनी पति और अपने दो छोटे बच्चों के साथ कच्चे मकान मे विगत कई वर्षों से रह रही थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत के माध्यम से पीएम जनमन योजना की जानकारी मिली। जिसमें आवेदन पश्चात कुंती को इस योजना से वित्त वर्ष 2023-24 मे आवास की स्वीकृति मिली। जिसमें पहली किस्त के रूप में 40 हजार रूपये मिला, पहली किस्त की राशि मिलते ही पक्का मकान का सपना पूरा होने का भरोसा जगा। पीएम जनमन आवास योजना हेतु किस्तों में कुल 2 लाख रुपए की राशि मिली। देखते ही देखते सपनो का आशियाना बन गया। साथ ही 90 दिवस की मनरेगा से पैसा भी मिला। कुन्ती के पति श्री बाल कुमार बताते हैं कि हम विगत कई सालों से कच्चे झोपडीनुमा मकान मे रह रहे थे। हमंे शासन द्वारा 5 डिसमिल जमीन का वन अधिकार पट्टा भी मिला है और इसी जमीन पर पक्का मकान बन गया। आगे बताते हैं कि हम मजदूरी करके अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं, हमारा मजदूरी के अलावा आय का कोई दूसरा साधन नही है और वर्तमान के इस मंहगाई के समय मे हम सपने में भी कभी नही सोच सकते थे कि हमारा कभी पक्का मकान होगा। लेकिन प्रधानमंत्री के पीएम जनमन योजना से मुश्किलें आसान हुई है। हितग्राही कुन्ती पहाड़ी कोरवा अपने पुराने दिनो को याद करते हुये कहती हैं कि कच्चे झोपड़ीनुमा मकान में रहने में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात में छप्पर से पानी टपकने की चिन्ता के साथ ठण्ड के मौसम में मिट्टी के दीवार के कारण सीलन से ठण्ड भी लगती थी। परिवार में छोटे बच्चे होने के कारण मिट्टी के घर मे सांप, बिच्छु निकलने का भी भय बना रहता था पर अब पक्के आवास में छत से पानी टपकने की चिंता ही खत्म नहीं हुई है, साथ ही छोटे जीवों के डर से भी छुटकारा मिला है। कुन्ती को न केवल आवास मिला है बल्कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1 हजार रूपए की सहायता राशि भी मिल रही है। पहाड़ी कोरवा कुन्ती ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी पीएम जनमन योजना के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया है। ये कहानी कुन्ती पहाड़ी कोरवा जैसे कई पहाड़ी कोरवा परिवार की है। योजनांतर्गत पहाड़ी कोरवा परिवारों के सपनों को पूरा करने का संकल्प सरकार ने लिया है और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के उत्थान के लिए प्रयासरत है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक सम्पन्न.
Next Article बलरामपुर : निक्षय-निरामय अभियान के तहत चलाया जा रहा है विशेष अभियान.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 20260731 204534
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Blog July 31, 2026
विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कुण्डा को बड़ी सौगात, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए ₹2.50 करोड़ और 56 नए पदों की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
Blog July 31, 2026
IMG 20260731 WA0040
इस फ्रेंडशिप डे, एयरटेल के साथ दोस्तों को दें एक डिजिटल फ्रेंडशिप बैंड
Blog July 31, 2026
1785504730196 scaled
नगर पंचायत घरघोड़ा में भावुक विदाई: 39 वर्षों की सेवा के बाद सहायक राजस्व निरीक्षक शंभुदयाल पटनायक हुए सेवानिवृत्त
Blog July 31, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?