BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी.

Basant Ratre
Last updated: December 29, 2024 2:45 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1735458352 6f842d49ec1c8b8f7eaf
SHARE

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि, काम समय से पूरा हो इसका ध्यान रखेंवित्त मंत्री ने रायगढ़ में अधिकारियों की ली समीक्षा बैठकरायपुर, 29 दिसम्बर 2024वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अधोसंरचना विकास को लेकर जो भी प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं उनका प्रस्ताव भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करें। सड़क, पुल पुलिया, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल कॉलेज तथा अन्य दूसरे विभागों से जुड़े के कामों की रूपरेखा आने वाले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएं। ये प्रोजेक्ट ऐसे हों जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएं। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम काज की गहन समीक्षा की। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, सेतु, पीएमजीएसवाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, नगर निगम, केलो परियोजना, ग्रामीण यांत्रिकी विभागों के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ करने और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ इन विभागों में आगे के प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर विभाग प्रमुखों को भेजें। जिससे इन्हें बजट में शामिल किया जा सके।वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। जितने भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं अधिकारी इनका नियमित निरीक्षण करें। क्वालिटी मॉनिटरिंग पर सभी का फोकस होना चाहिए। समय-सीमा में काम पूरा हो इसका ध्यान रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ सुश्री स्टाइलो मंडावी, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241229 131445 रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी.
Next Article महासमुंद : निक्षय निरामय छत्तीसगढ़’ अभियान : 80 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें से 65 का एक्स-रे किया गया.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026
IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d