ने ली राईस मिलर्स की बैठकधान उठाव में तेजी लाने के दिये निर्देशबलरामपुर 26 दिसम्बर 2024/कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी मिलर्स की बैठक ली। कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव तथा नान व एफसीआई में चावल जमा करने के संबंध में गहन समीक्षा की। बैठक में कस्टम मिलिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया सतत रूप से जारी है। किसान अनवरत रूप से अपना धान खरीदी केन्द्रों में बेच रहे हैं, जिससे धान की आवक भी तेज हुई है। कलेक्टर ने मिलरों से धान उठाव सुचारू रूप से जारी रखने की बात कही। उन्होंने खाद्य अधिकारी को ट्रांसपोर्ट, धान के उठाव सहित अन्य व्यवस्थाओं को व्यक्तिगत रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए।

