BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : लखपति दीदी बनने की कहानी, श्रीमती कृष्णा सिंह की जुबानी.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : लखपति दीदी बनने की कहानी, श्रीमती कृष्णा सिंह की जुबानी.

Basant Ratre
Last updated: December 26, 2024 5:05 pm
Basant Ratre 120 Views
Share
4 Min Read
1735199616 7ff0017bb4740e7781dc
SHARE

बिहान योजना से श्रीमती कृष्णा सिंह ने संभाला अपना और अपने बच्चों का भविष्यएमसीबी/ 26 दिसंबर 2024

और सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ सशक्त बनाने में एक अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना ने केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के डंगौरा निवासी श्रीमती कृष्णा सिंह की प्रेरणादायक कहानी एक मिसाल बनकर उभरी है। उनकी दृढ़ता और मेहनत ने उन्हें एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित कर दिया है, आज कृष्णा सिंह “लखपति दीदी“ के नाम से जानी जाती हैं।कृष्णा सिंह का प्रेरणादायक संघर्ष – श्रीमती कृष्णा सिंह का जीवन पहले आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संघर्ष में बीत रहा था। उनके परिवार की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं था, और परिस्थितियां बेहद कठिन था। इसी बीच उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने इस योजना से जुड़ने का निर्णय लिया, जो उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।बिहान योजना से मिली नई दिशा- बिहान योजना के अंतर्गत कृष्णा सिंह ने स्टेशनरी की एक छोटी सी दुकान की शुरूआत की। कठिन परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति के कारण उनकी दुकान चल पड़ा और उनका आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ गया। उनके लगातार बैंक से लेन-देन के कारण उनका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर हुआ। इससे उन्होंने बैंक से लोन लेकर अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तार किया। कृष्ण सिंह के प्रयास और बिहान योजना की सहायता से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। आज श्रीमती कृष्णा सिंह की सालाना बचत एक लाख रुपए तक पहुंच गई है। उनका जीवन न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हुआ है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हुई है। उनकी इस सफलता ने क्षेत्र की अन्य महिलाओं को प्रेरणा दी है।प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त – श्रीमती कृष्णा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाएं केवल योजनाएं नही होती, बल्कि वे समाज में बदलाव लाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती हैं। हम सब को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ अधिक-अधिक उठाना चाहिए। जिससे हम अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत – श्रीमती कृष्णा सिंह की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी है। बिहान योजना से जुड़कर वे न केवल अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार की हैं, बल्कि अपने बच्चों का भविष्य भी उज्ज्वल बना रही हैैं। यह योजना महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करती है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है, जिससे वे समाज में अपनी एक नई पहचान बना सकें। बिहान योजना वास्तव में महिलाओं के जीवन को संवारने और उनके सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। श्रीमती कृष्णा सिंह की सफलता इस बात का प्रमाण है कि इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी यह यात्रा उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है, जो महिलाएं बेहतर भविष्य का सपना देखती है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241226 WA0009 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर जिले में मनाया गया सुशासन दिवस.
Next Article रायपुर : वीर बाल दिवस हम सभी की राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी को समझने का देता है अवसर – मुख्यमंत्री श्री साय.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000c8207208816ecb380e4ed6cc
घरेलु गैस का व्यवसायिक दुरूपयोग, जाँच की उठी मांग
Blog June 18, 2026
IMG 20260526 110213 scaled
गर्मी में नाली जाम होने से घर में घुस रहा गंदा पानी, CMO पंडरिया को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
Blog June 17, 2026
Screenshot 20260617 212442
पंडरिया में लगा मीना बाजार, सुरक्षा एवं अनुमति को लेकर उठ रहे सवाल
Blog June 17, 2026
IMG 20260616 WA0000 768x972 1
स्कूलों में धार्मिक मंत्र, वंदनाओं की अनिवार्यता खत्म हो – हेमंत
Blog June 17, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?