BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: घरघोड़ा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर सुशासन दिवस का भव्य आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

घरघोड़ा में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर सुशासन दिवस का भव्य आयोजन

Basant Ratre
Last updated: December 25, 2024 7:10 pm
Basant Ratre 112 Views
Share
4 Min Read
IMG 20241225 WA0047
SHARE

घरघोड़ा: भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा भव्य “अटल जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अटल जी के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने अटल चौक परिसर का भूमिपूजन भी किया।

IMG 20241225 WA0041

सांसद श्री राठिया ने घरघोड़ा को अपनी कर्मभूमि बताते हुए यहां के विकास कार्यों में अपनी पूर्ण सहभागिता की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और दोनों हाथ खोलकर संसाधन व धनराशि उपलब्ध कराएंगे। इसी कथन के साथ उन्होंने घरघोड़ा वासियों को आश्वस्त किया कि घरघोड़ा में मंगल भवन के निर्माण हेतु 01करोड़ राशि स्वीकृत कराने के लिए प्रयास करने की बात कही।

IMG 20241225 WA0040

कार्यक्रम में घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी ने नगर विकास के लिए प्रथम बार में 5 करोड़ की राशि दिए जाने पर सांसद श्री राठिया की प्रशंसा की एवं उनका आभार व्यक्त किया। तो वहीं नगर विकास की दिशा में हुए कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर सीएमओ श्री निलेश केरकेट्टा ने विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया शामिल हुए।

IMG 20241225 WA0039

विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शकील अहमद, जिला महामंत्री अरुणधर दिवान, जिला उपाध्यक्ष नरेश कुमार पंडा, तहसीलदार मनोज गुप्ता, नायब तहसीलदार एस आर पैंकरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलेश केरकेट्टा, जिलामंत्री जैनेश्वर मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा, राजेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष सहनुराम पैंकरा, सुशीला ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश पटेल, पार्षद नीरज शर्मा, अबुजर खान, पार्षद पूनम चैहान, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, वरिष्ठ पत्रकार गौरीशंकर गुप्ता, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत एवं ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश शर्मा, विजय जायसवाल, पूर्व पार्षद कुंतीला उरांव, पार्षद रितेश शर्मा, विजय डनसेना, गुरुनाम सिंह पोथिवाल, समयनाथ मांझी, रंजीत कनौजिया, भाजपा मंडल मंत्री सुनील जोल्हे, विकास केशरवानी, सोनू सिदार, पिंगल बघेल, अमरदीप चौहान, संतोषी महंत, राधेश्याम गुप्ता, अजीत गुप्ता, टिंकू स्वर्णकार, अम्बिका सोनवानी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तित्व ने अपनी सहभागिता दी।

IMG 20241225 WA0043

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अटल जी की कविताओं और आदर्शों पर आधारित प्रस्तुति भी दी गई।मंच का संचालन श्रीमती विजया पंडा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक के रूप में नगर पंचायत अभियंता अमन गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया और सुशासन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना था। नगर पंचायत घरघोड़ा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जन-जन के लिए प्रेरणादायी रहा और इसे स्थानीय नागरिकों द्वारा भरपूर सराहना मिली।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241225 WA0021 विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम
Next Article IMG 20241225 WA0007 सुशासन दिवस पर राम और ग्राम केरा में अटल जी की जयंती का भव्य आयोजन, स्वच्छता की शपथ और सामूहिक आरती ने बनाया यादगार माहौल .
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?