BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती पाकर किसानों ने जाहिर की खुशी.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती पाकर किसानों ने जाहिर की खुशी.

Basant Ratre
Last updated: December 21, 2024 6:33 pm
Basant Ratre 103 Views
Share
3 Min Read
1734786351 c8985637069a3c3b9e80
SHARE

जिले के सभी विकासखंडों में किसान सम्मेलन आयोजित– शासन की योजनाओं से किसानों को किया गया लाभान्वित राजनांदगांव 21 दिसम्बर 2024।राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनादेश परब के अवसर पर आज विकासखंड मुख्यालय डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। किसान सम्मेलन में किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया गया। किसान सम्मेलन में उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अधिकतम राशि प्राप्त करने वाले किसानों शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। उद्यानिकी फसलों में अच्छा कार्य करने वाले उन्नतशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज वितरण, मत्स्य पालन विभाग के हितग्राहियों को आईस बाक्स प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती किसानों को दी गई, जिसे पाकर किसानों ने खुशी जाहिर की। किसानों ने कहा कि किसान हितैषी सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान बोनस का भुगतान और 3100 रूपए की दर प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी सराहनीय कार्य है। किसानों ने कहा कि किसानों को समृद्धि और उन्नत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। किसानों ने विष्णु की पाती मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान सम्मेलन में शासन द्वारा किसानों के आर्थिक उन्नति के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को कृषि के क्षेत्र में जैविक खेती और तकनीकी का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शासन द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विकासखंड किसान सम्मेलन में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, डोंगरगांव विकासखंड किसान सम्मेलन में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह उपस्थित थे। डोंगरगढ़ विकासखंड किसान सम्मेलन में श्री बोधीराम साहू, श्री जैन कुमार मेश्राम, जनपद सदस्य श्री कचरू राम, श्री उपकार साहू, अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज मरकाम, सहायक संचालक कृषि श्री टीकम ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1734786233 98ec821845304da3800a रायपुर : प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केंद्रीय जेल में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित.
Next Article 1734786282 1f849f0429470f9069d5 राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत कोपेडीह, मचानपार एवं तुमड़ीबोड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?