BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केंद्रीय जेल में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : प्रथम अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस पर केंद्रीय जेल में योग एवं ध्यान शिविर आयोजित.

Basant Ratre
Last updated: December 21, 2024 6:31 pm
Basant Ratre 132 Views
Share
3 Min Read
1734786233 98ec821845304da3800a
SHARE

राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल में आज प्रथम अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के अवसर पर कैदियों के लिए विशेष ध्यान और योग शिविर आयोजित की गई। इस ध्यान और योग शिविर का संचालन पूर्व सदस्य एवं आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री अजय सिंह द्वारा किया गया। इस शिविर में कैदियों को ध्यान, प्राणायाम और योग के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री अजय सिंह ने कैदियों को ध्यान के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस घोषित किया है ताकि हर व्यक्ति मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सके। श्री सिंह ने ध्यान को मन की शांति और भावनात्मक स्थिरता का एक प्रभावी माध्यम बताया। ध्यान एक अभ्यास है, ध्यान व्यक्ति के मन को प्रशिक्षित करने एवं मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक शांति और शारीरिक विश्राम प्राप्त करने की एक विधि है। ध्यान तनाव को कम करने के साथ-साथ भावनात्मक संतुलन में सुधार, चिन्ता और अवसाद को कम कर नींद की गुणवत्ता बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि भारत की प्राचीन और सनातन विद्या को मान्यता देने के इस अवसर पर स्वयं पूज्य गुरूदेव श्री श्री रविशंकर संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में मुख्य वक्ता के रूप शामिल होंगे, जिसमें 180 देश के लोग भी ऑनलाईन जुड़ेंगे। इसी कड़ी में आज केन्द्रीय जेल में भी यह आयोजन किया गया।जेल अधीक्षक श्री अमित सांडिल्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने से तनाव कम होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। उन्होंने इस पहल को कैदियों के सुधार और उनके समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। यह आयोजन न केवल कैदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रयास है, बल्कि उनके आत्मिक और आध्यात्मिक विकास को भी प्रोत्साहित करता है। यह शिविर संयुक्त राष्ट्र के मुख्य उद्देश्यों में से एक, ‘मनुष्यों के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण‘ को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योग एवं ध्यान शिविर में 200 से अधिक कैदियों और जेल के अधिकारियों ने भाग लिया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1734786429 7b61060b89e6f8dd1e3d रायपुर : मिट्टी, मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई.
Next Article 1734786351 c8985637069a3c3b9e80 राजनांदगांव : मुख्यमंत्री का संदेश विष्णु की पाती पाकर किसानों ने जाहिर की खुशी.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने अमरकंटक से भोरमदेव पदयात्रा में विधायक भावना बोहरा का किया आत्मीय स्वागत
कवर्धा August 17, 2026
हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?