BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उदात्त रहा आयोजन…@सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ…@नगर में पहली बार पत्रकारों ने किया भव्यता पूर्ण जनहितकारी कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उदात्त रहा आयोजन…@सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ…@नगर में पहली बार पत्रकारों ने किया भव्यता पूर्ण जनहितकारी कार्यक्रम

Basant Ratre
Last updated: December 15, 2024 1:09 pm
Basant Ratre 116 Views
Share
4 Min Read
Picsart 24 12 15 12 59 23 792
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["default"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
SHARE

घरघोड़ा: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित निःशुल्क भव्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त शिविर में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श और चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।

1734246722680

स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से रक्त जांच, शुगर चेकअप, ब्लड प्रेशर जांच, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा और अन्य सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा, आयुर्वेद और होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इलाज एवं परामर्श दिए। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आये महिला पुरुषों, बच्चों एवं दिव्यांग जनों के भाग लिया।

1734246826479

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया उपस्थित रहे, तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र चौधरी ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह ठाकुर एवं जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नरेश कुमार पंडा मंचासीन रहे, जिससे अंत तक कार्यक्रम की गरिमा बनी रही।

1734247067190
1734246944995

उक्त अवसर पर पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी रमेश कुमार मोर ने बारी-बारी से प्रत्येक जांच टेबल का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी एस.आर.पैंकरा द्वारा की गई व्यवस्था को सभी ने सराहा। वरिष्ठ चिकित्सक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (सर्जन) डॉ.वाई.के.शिंदे एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.आकाश पंडा के अलावा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा सहित दंत रोग विशेषज्ञ (सर्जन) ऋषिका सिंह तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.कीर्ति नंदा, आयुष विभाग से डॉ.एम.बी.गुप्ता एवं डॉ. बी.पी.कुर्रे सहित लोगों ने सभी चिकित्सकों से उपचार एवं परामर्श लाभ लिया।

1734246826479 1
1734247326367

इस लोकोपकारी आयोजन की सराहना करते हुए श्री शिव शर्मा ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की भूरी- भूरी प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने विधायक लालजीत सिंह राठिया के कहने पर पूर्व मंत्री स्व.श्री चनेश राम राठिया की पुण्यतिथि पर उनके गृह ग्राम छाल में इसी तरह की निःशुल्क एवं भव्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करने की मंच से घोषणा की। साथ ही उन्होंने विधायक राठिया से घरघोड़ा में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए भी आग्रह किया, जिसके पक्ष में श्री राठिया ने अपनी भी इच्छा जाहिर की।

1734247436592

समापन की बेला में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग अपने स्वास्थ्य का लाभ निःशुल्क उठा सकें।

IMG 20241214 153655
1734247192881

कार्यक्रम को सफल बनाने में मितानिन दीदियों का विशेष योगदान रहा, जहां उन्हें बड़ी संख्या में विधायक लालजीत सिंह राठिया के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनकी हौसला अफजाई किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक गौरीशंकर गुप्ता, रविंद्र डनसेना, एस.पी.साहू, सुनील जोल्हे, बसंत रात्रे, अनिल लकड़ा, बी.सी.मौलिक एवं संघ से जुड़े और अन्य पत्रकार बन्धुओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता रही। मंच का सफल संचालन एस.पी.साहू ने किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20241215 WA0001 रायगढ़ में संत बाबा गुरु घासीदास जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन, प्रशासन और पुलिस ने की सतनामी समाज के साथ बैठक
Next Article 1734255296 eee36f90f2e98462b203 रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने टी. बी. मरीजों के लिए प्रदाय किए फुड बास्केट.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

🔴 होली पर्व से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 300 से अधिक डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त
Blog March 2, 2026
spiral null 1772443935140
💥👉“वेतन बिना बेनूर हुई होली: रायगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों का दर्द, बजट के बावजूद भुगतान लंबित”👉क्या इस बार फीकी रहेगी स्वास्थ्य रक्षकों की होली? बिना वेतन के कैसे मनेगा त्यौहार?”
Blog March 2, 2026
spiral null 1772440455404
🏏अंतर विभागीय ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 : रोमांचक मुकाबले में कलेक्टर 11 रायगढ़ की शानदार जीत
Blog March 2, 2026
IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?