BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधियों ने “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल पर आधारित फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक सहित जनप्रतिनिधियों ने “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल पर आधारित फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

Basant Ratre
Last updated: December 14, 2024 7:07 pm
Basant Ratre 121 Views
Share
4 Min Read
SHARE

कवर्धा, 14 दिसंबर 2024छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने आज कवर्धा कलेक्टोरेट कार्यकाल में “सुशासन का एक साल,छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल“ पर आधारित कबीरधाम जिले के विकासमूलक फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। श्री कौशिक ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कबीरधाम जिले की विकास मूलक झलकियों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की एक वर्ष की सुशासन में अंत्योदय की परिकल्पना साकार हो रही है। श्री कौशिक के साथ पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी चंद्रवंशी, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री मनीराम साहू, श्री श्रीकांत उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ की फ़ोटो झलकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री बीआर देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन के एक वर्ष पूरा होने पर जिला कार्यालय परिसर में सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के थीम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। फोटो प्रदर्शनी का उद्ेश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाना है। इसमें विभिन्न शासकीय योजनओं की लाभ और उनके क्रियान्वयन की तस्वीरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। जिला कार्यालय में आने वाले नागरिकों को योजनाओं से संबंधित पत्रिकाओं और जनमन का वितरण किया गया। इस दौरान प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गहरी रुचि दिखाई। ग्रामीणों और अन्य आगंतुकों ने फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की समझ को विस्तार से जाना और कुछ लोगों ने योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के अनुभव भी साझा किए।जिला कार्यालय में लगाएं गए फोटो प्रर्दशनी के माध्यम से कृषक उन्नति योजना की जानकारी बताई गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। नारी शक्ति माताओं और बहनों के सशक्तिकरण और समाजिक उत्थान के उद्देश्य से आर्थिक सहायता के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रति माह सीधे उनके खातों मे 01 हजार रूपए डाला जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुहिक भागीदारी व महिला सशक्तिकरण स्वलाबंन के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उत्तोरत्तर प्रगति कर रहा है। जिले के गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है सहित प्रधानमंत्री जनमन योजना से लाभन्वित हितग्राहियों सहित अनेक योजनाओं से संबंधित के फोटो प्रदर्शनी। राज्य शासन द्वारा 13 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, महिला बाल विकास विभाग, सहकारिता, वन विभाग सहित जनपद पंचायत, नगरीय निकायो में अलग अलग कार्यक्रम, गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जांजगीर-चांपा : राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब ने ली प्रेसवार्ता.
Next Article एमसीबी : बैगा बहुल ग्राम कन्नौज की प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को बांटे गए गर्म कपड़े.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260614 WA0032
🎬घरघोड़ा में हॉरर का रोमांच: ‘Haunted 3D: Echoes of the Past’ ने दी दस्तक, AK Cinemas में आज से प्रदर्शन
Blog June 14, 2026
IMG 20260614 WA0012
सरकारी स्कूलों में सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र अनिवार्य करने पर BSP ने उठाए सवाल, आदेश में संशोधन की मांग
Blog June 14, 2026
IMG 20260613 WA0062
💥👉महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल: महाजेनको–अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण⚡ केंद्र 65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा हुनर, एप्रन व सिलाई किट का भी हुआ वितरण
Blog June 13, 2026
IMG 20260610 WA0003 1 1536x1156 1
💥👉“सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”⚡निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न
Blog June 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?