BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रम.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर होंगे विविध कार्यक्रम.

Basant Ratre
Last updated: December 9, 2024 3:14 pm
Basant Ratre 84 Views
Share
4 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिए निर्देशधान खरीदी सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देशमहासमुंद 9 दिसंबर 2024कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने उपलक्ष्य में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक विविध कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं की पहुंच जन-जन तक हो इसके लिए नियमित तौर पर जनता से जुड़कर कार्य करते रहें। बैठक में धान खरीदी की समीक्षा भी की गई। उन्हेंने कहा कि धान खरीदी किसी भी शर्त में बंद न हो। उठाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने एक दो दिन के भीतर संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं। मार्कफेड और नान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि उठाव नियमित तौर से होता रहे। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को सप्ताह के अंतिम दो दिवस शनिवार और रविवार को धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर अनिवार्य रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि 100 दिवस के इस अभियान में टीबी और कुष्ठ उन्मूलन के लिए अधिकाधिक प्रयास करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश भी दिए है। अन्य संबंधित विभाग को आवश्यक सहयोग करने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने 70 वर्ष आयु से अधिक व्यक्तियों के लिए आयुष्मान वय वंदन योजना से लाभ उठाने के लिए पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यां के गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी निर्माण एजेंसियों को उन्होंने कहा कि समय सीमा में गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए निर्माण किया जाए तथा शिकायत की स्थिति निर्मित न हो। विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी 14 दिसम्बर को होने वाले लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण निपटाने कहा गया है। कलेक्टर ने अवैध रेत उत्खनन व अवैध शराब विक्रय आदि की समीक्षा की और इसे रोकने कड़े कदम उठाने कहा गया है।बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने किसान वृक्ष मित्र योजना के संबंध में जानकारी दी उन्होंने कहा कि किसानों को निःशुल्क पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को निःशुल्क पौधे प्रदान किए जायेंगे जिसके लिए आवेदन किया जा सकते हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1733737257 a9793c51f18cb7560132 धमतरी : आधुनिकता की इस दौड़ में पीछे छुटते व्यवसाय को मुख्यमंत्री श्री साय ने बनाया आय का जरिया.
Next Article महासमुंद : तेंदुकोना में किराना व्यवसायी के गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, 2500 बोरा धान जब्त.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260301 WA0051
👉💥जब खाकी बनी “ममता की ढाल” — एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने सड़क से उठाकर मासूम को मां की गोद तक पहुँचाया
Blog March 1, 2026
IMG20260301124423 scaled
👉💥ग्राम गुमड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ
Blog March 1, 2026
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मौहाडीह में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन
Blog March 1, 2026
IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?