BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरिया : पीएमएवाय : सरजू के सपने हुए साकार.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरिया : पीएमएवाय : सरजू के सपने हुए साकार.

Basant Ratre
Last updated: December 4, 2024 3:31 pm
Basant Ratre 136 Views
Share
3 Min Read
1733306756 7c8a9b40e6c71440c15c
SHARE

माँ कुंती बाई की स्मृति हमेशा इस नए आशियाना में होंगीकोरिया, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने एक और किसान परिवार का जीवन बदल दिया है। बैकुंठपुर विकासखण्ड ग्राम खाड़ा निवासी स्वर्गीय कुंती बाई के पुत्र 56 वर्षीय सरजू अब एक पक्के घर में अपने परिवार के साथ आरामदायक जीवन बिता रहे हैं।सरजू ने बताया कि पहले उनका घर मिट्टी और खपरैल का था, जो बारिश के मौसम में पानी टपकने और कीड़े-मकोड़ों की समस्या से भर जाता था। सीमित स्थान और आर्थिक तंगी के कारण परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।सरजू ने भावुक होकर कहा, “हम किसान हैं और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने के कारण पक्का घर बनवाना हमारे लिए सपना जैसा था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मेरी मां के नाम पर यह घर स्वीकृत हुआ। अब, उनकी यादें इस घर के साथ हमेशा हमारे साथ हैं। यह घर हमारी जिंदगी की बड़ी मुश्किलों का समाधान बन गया है।”नई उम्मीद और बेहतर जीवनसरजू के परिवार के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। अब पक्के घर में न तो बारिश की चिंता होती है और न ही कीड़े-मकोड़ों की समस्या। पर्याप्त जगह होने के कारण परिवार के सभी सदस्य सहजता से रह पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “पुराने घर की सभी परेशानियां अब अतीत की बात हो चुकी हैं। यह घर मेरे परिवार के लिए सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक बन गया है।”सरजू और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना न केवल उनके जीवन को बेहतर बना रही है, बल्कि हर जरूरतमंद परिवार के लिए एक नई उम्मीद जगा रही है।सपनों को साकार करने की योजनाःप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों परिवारों को पक्के मकान की सुविधा मिल रही है। यह योजना न केवल आवास प्रदान करती है, बल्कि बेहतर जीवन के सपने को साकार करती है। सरजू का परिवार आज इसी योजना की सफलता का एक उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि सही नीतियां आम जनता के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article नारायणपुर : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 06 दिसम्बर को.
Next Article 1733305550 8d40a3d37d4276049107 रायपुर : एक पेड़ मां के नाम पर राज्यपाल श्री डेका ने रूद्राक्ष पौधा रोपण किया.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000419871fa8a598c08545c88f4
💥👉घरघोड़ा में मनोरंजन का महाधमाका, AK Cinemas में आज से ‘Welcome To The Jungle’ का शानदार प्रदर्शन
Blog June 26, 2026
file 000000007d847207bd539330ff007a72
🎯युवाओं के लिए सुनहरा मौका: रायगढ़ में आज रोजगार मेला, 684 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Blog June 25, 2026
IMG 20260624 WA0000
युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ कबीरधाम संगठन
Blog June 24, 2026
IMG 20260623 WA0019
💥👉डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजयुमो ने किया फल वितरण
Blog June 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?