BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : महतारी वंदन से सास-बहू की रिश्तों में आई मिठास.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : महतारी वंदन से सास-बहू की रिश्तों में आई मिठास.

Basant Ratre
Last updated: December 3, 2024 2:16 pm
Basant Ratre 111 Views
Share
3 Min Read
1733214592 83bc7d545ccdce76c858
SHARE

महतारी वंदन योजना जरूरतमंद महिलाओं की जिंदगी बदलने से लेकर रिश्तों में आई कड़वाहट को भी मिठास में बदल रही है। अमूमन यह कहा जाता है कि सास और बहू के रिश्ते में खटास आ ही जाती है। लेकिन इस योजना ने इस खटास को भी मिठास में बदल दिया है। महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम बेमचा की रहने वाली शैलेन्द्री ध्रुव की बहू गेस कुमारी एक ही घर में एक ही छत के नीचे खुशी से जीवन यापन कर रही है। पिछले तीन वर्षों से बहू उनके साथ रह रही है। अभी वर्तमान में उनके यहां नया मेहमान भी आने वाला है। गरीबी और आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे इस परिवार के लिए दो हजार रुपए प्रतिमाह की आवक बड़ी राशि है। इससे दैनिक खर्च के अलावा छोटी मोटी स्वास्थ्यगत समस्याओं का भी समाधान आसानी से हो जाता है। हालांकि दोनों के बीच कभी अनबन नहीं रही। सास श्रीमती शैलेन्द्री ध्रुव हमेशा बेटी की तरह ही अपनी बहू को लाड़ करती है। यह संयोग ही है कि जैसे महतारी वंदन योजना की शुरूआत हुई वैसे ही घर में नए मेहमान आने की सुखद समाचार भी मिला। जिससे घर में खुशियों का संचार दोगुना हुआ। अभी उनकी बहू गेस कुमारी के यहां नए मेहमान दस्तक देने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में उनका नियमित चेकअप, खानपान और स्वास्थ्य का देखभाल करना जरूरी हो जाता है। ऐसे महतारी वंदन की राशि जो हर माह में नियमित रूप से मिल जाती है, से सास के रूप में मेरी चिंता दूर हुई। मेरे पति और बेटे कृषि और मजदूरी कर जीवन यापन चलाते है। ऐसी परिस्थिति में इस राशि का कितना महत्व है यह हमसे बेहतर कोई नहीं बता सकते। उन्होंने राज्य के मुखिया श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से आर्थिक मजबूती के साथ-साथ रिश्तों में मिठास आई है।ज्ञात है कि इस योजना से 12 हजार रुपए वार्षिक वित्तीय सहायता विवाहित महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए उनके खाते में दी जा रही है। महासमुंद जिले में कुल 3 लाख 26 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। शासन द्वारा 10 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, खेमड़ा जांच चौकी में 140 कट्टा धान जब्त.
Next Article 1733214402 a450148044d97f9acf32 कोरिया : महतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाएं प्रसन्न, आत्मनिर्भता की ओर बढ़ी कदम.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 000000007d847207bd539330ff007a72
🎯युवाओं के लिए सुनहरा मौका: रायगढ़ में आज रोजगार मेला, 684 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Blog June 25, 2026
IMG 20260624 WA0000
युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ कबीरधाम संगठन
Blog June 24, 2026
IMG 20260623 WA0019
💥👉डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजयुमो ने किया फल वितरण
Blog June 23, 2026
FB IMG 1782149629690
बढ़ते अपराधों के विरोध में जनआक्रोश रैली, विधायक का पुतला दहन कर थाने का घेराव
Blog June 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?