BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरबा : पीएम आवास से जीवनलाल का जीवन हुआ बेहतर, पत्नी कांति बाई को नहीं झेलनी पड़ती है कोई समस्या.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरबा : पीएम आवास से जीवनलाल का जीवन हुआ बेहतर, पत्नी कांति बाई को नहीं झेलनी पड़ती है कोई समस्या.

Basant Ratre
Last updated: November 30, 2024 7:04 pm
Basant Ratre 127 Views
Share
3 Min Read
1732973496 04902e072e43c7eaabec
SHARE

कोरबा 30 नवम्बर 2024/ जिले के ग्राम छुरी में रहने वाले जीवनलाल और उनकी पत्नी कांति बाई को कच्चे मकान में जीवन गुजारना पड़ता था। कच्चे मकान में सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के समय ही होती थी,क्योंकि मकान खपरैल वाले थे और ज्यादा बारिश में अक्सर पानी घर के फर्श पर टपकता था। कई बार मरम्मत के बाद भी बारिश से कभी दीवारे उखड़ती थी तो कभी घर का कोई जरूरी सामान गीला हो जाता था। तब जीवन लाल और कांति बाई के जीवन में बस कठिनाइयों का ही दौर था। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के कच्चे मकानों को पक्का करने की पहल से शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना ने जीवनलाल जैसे गरीब परिवारों की जीवन बदल दी। योजना के बारे में पता चलते ही इन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया। पीएम आवास के लिए नाम आने के पश्चात जीवन लाल ने अपने घर के खाली जगह में ही मजबूत नीव के साथ पक्का मकान बनवाया। आज इन्हीं पक्के मकानों में बीते कई वर्षों से वह अपनी पत्नी के साथ चैन और सुकून से रह पा रहा है। ग्राम छुरी के जीवनलाल की पत्नी कांति बाई देवांगन ने बताया कि पहले झोपड़ी में रहना बहुत तकलीफदेह थी। उनकी पत्नी ने बताया कि किसी तरह से उनके पति दुकान में काम कर घर खर्च चलाते हैं, कम आमदनी के बीच पक्के मकान के लिए रुपये जोड़ पाना आसान नहीं था। ऐसे में पीएम आवास योजना उनके लिए वरदान साबित हुआ। लगभग सवा दो लाख की राशि मिलने से उनका पक्का मकान आसानी से बन गया। कांति बाई ने बताया कि अब बारिश के समय इस घर में कोई परेशानी नहीं होती। पक्का घर बन जाने से लोगों के बीच उनकी प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। उनका कहना है कि पहले हमे तो लगता था कि वे पक्का मकान कभी बनवा भी नहीं पाएंगे लेकिन पीएम आवास योजना ने उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया। अब उन्हें आवास को लेकर कोई चिंता नहीं है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732898792 bc3e4086156540ed91f9 रायपुर : आयुर्वेद केवल ईलाज प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति बीमार नहीं पड़े, इसकी व्यवस्था है: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह.
Next Article IMG 20241201 WA0002 आयुष स्वास्थ्य मेला में 510 रोगियों का हुआ नि:शुल्क उपचार.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?