BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : हर घर जल: ग्राम ज्ञानपुर ने लिखी जल संकट से मुक्ति की गजब कहानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : हर घर जल: ग्राम ज्ञानपुर ने लिखी जल संकट से मुक्ति की गजब कहानी

Basant Ratre
Last updated: November 30, 2024 6:11 pm
Basant Ratre 140 Views
Share
4 Min Read
SHARE

जल जीवन मिशन से ज्ञानपुर ने बहाई खुशहाली की जीवन धाराजल जीवन मिशन ने बहाई खुशहाली, ग्रामवासियों ने कहा- अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता

“छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के छोटे से गांव ज्ञानपुर की यह कहानी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह न केवल जल संकट से मुक्ति की मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि सही योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज की बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।”कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा स्थित ग्राम ज्ञानपुर ने “हर घर जल” के सपने को साकार कर जल संकट से हमेशा के लिए मुक्ति पा ली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को गाँव तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया, जिसका नतीजा आज ग्रामीणों के जीवन में दिख रहा है।ग्राम ज्ञानपुर, जिसकी जनसंख्या 1108 है और जहाँ 196 परिवार निवास करते हैं, लंबे समय से जल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। गर्मी के दिनों में बोर सूख जाने से ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। यह समस्या न केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी करती थी, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती थी। इस समस्या का स्थायी समाधान आज जल जीवन मिशन से हो गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दी। उनके निर्देश पर ज्ञानपुर में जल जीवन मिशन के तहत 96.59 लाख रुपए की लागत से व्यापक परियोजना शुरू की गई। जिसके तहत ज्ञानपुर में 50,000 लीटर क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार बनाया गया। 2,600 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। सभी 196 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया गया और प्रतिदिन सुबह और शाम दो-दो घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।ग्रामवासियों का अनुभव और उत्साहइस परियोजना ने ग्रामवासियों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। गाँव की बुजुर्ग महिला सुशीला देवी ने बताया कि पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में तो हालत और भी खराब हो जाती थी। लेकिन अब नल में पानी देखकर दिल को सुकून मिलता है। मुख्यमंत्री जी का यह प्रयास हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं।युवा किसान रमेश कुमार का कहना है कि, “अब हमें सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए पानी आसानी से मिल जाता है। समय की बचत होने से हम खेती और अन्य कामों पर ध्यान दे पा रहे हैं।स्थानीय सहभागिता से बनी आत्मनिर्भरतायोजना के संचालन और रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत ने 75 रुपए प्रति परिवार मासिक शुल्क निर्धारित किया है। ग्रामीण इसे सहर्ष अदा कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पानी की नियमित और गुणवत्ता युक्त आपूर्ति मिल रही है।हर घर जल: मुख्यमंत्री को ग्रामवासियों का धन्यवादग्रामवासियों ने “हर घर जल” का सपना साकार करने के लिए केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जल जीवन मिशन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। गाँव के सरपंच ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमारे गाँव की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। आज गाँव के हर घर में पानी पहुँच रहा है। हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं।”

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732963040 28ad472939cdd46ca9d5 मोहला : मुर्गी पालन व्यवसाय से आर्थिक समृद्ध बनने का मिला सुनहरा अवसर.
Next Article IMG 20241130 WA0013 खुशियां बांटने से दोगुनी हो जाती हैं, अगर वक्त मिले तो दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटें: शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?