BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024: एनटीपीसी तलईपल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024: एनटीपीसी तलईपल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम

Basant Ratre
Last updated: November 28, 2024 5:54 pm
Basant Ratre 128 Views
Share
2 Min Read
IMG 20241128 WA0063 scaled
SHARE

घरघोड़ा || 28.11.2024. एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खदानों में सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करना और खदान कर्मियों को सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन व तत्पश्चात एनटीपीसी गीत के साथ किया गया, सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाकर सभी को सुरक्षा के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष खान निरीक्षण दल के प्रेक्षक श्री संजीव अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने खदान की सुरक्षा स्थिति और खनन प्रक्रिया में अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खनन उद्योग में सुरक्षा एक अनिवार्य पहलू है, जिसे हर स्तर पर लागू किया जाना चाहिए।

IMG 20241128 WA0065

एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अजय सिंह यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खदान में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। परियोजना प्रमुख ने खदान कर्मियों को आश्वस्त किया कि एनटीपीसी तलईपल्ली खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर रही है ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके व कामगारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों कि छात्राओं द्वारा रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी गई, कामगारों द्वारा सुरक्षा गीत और सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु एनटीपीसी के कार्यपालकों द्वारा विशेष नाटक का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, खदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सुरक्षा नियमों का पालन करने वाले कर्मचारियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों का उद्देश्य कर्मचारियों को प्रेरित करना और सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खदान में कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें यह सुनिश्चित करना था कि वे अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस करें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732795625 7f05dc03b01459cbdb81 सूरजपुर : सरपंच के बाल विवाह रोकथाम के प्रयास ने दिलाई राष्ट्रीय पहचान.
Next Article 1732373097 5624797a32c970592f44 रायपुर : खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने झाझाडीह से नवागढ़ तक सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सुधार की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए, कल बहुत देर हो सकती है
Blog August 8, 2026
आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश जरूरी : वक्ता
राजधानी August 8, 2026
IMG 20260807 WA1016
घरघोड़ा को मिला नया एसडीएम, क्षितिज गुरभेले संभालेंगे प्रशासन की कमान छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना की जारी सूची, घरघोड़ा को मिला युवा आईएएस अधिकारी
घरघोडा़ रायगढ़ August 7, 2026
1 2
पेलमा परियोजना के विस्थापितों के हक पर प्रशासन सख्त, पुनर्वास में नहीं चलेगी लापरवाही कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा—प्रभावित परिवारों के हित सर्वोपरि, सहमति से तय होगा पुनर्व्यवस्थापन स्थल
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 7, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?