BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अभिलेख शुद्धता के कार्य में लाए तेजी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलनामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरणआरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों की ली जानकारीकलेक्टर श्री गोयल ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अभिलेख शुद्धता के कार्य में लाए तेजी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलनामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरणआरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों की ली जानकारीकलेक्टर श्री गोयल ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: November 23, 2024 12:05 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20241123 WA0006 1
SHARE

अभिलेख शुद्धता के कार्य में लाए तेजी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलनामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरणआरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरणों की ली जानकारीकलेक्टर श्री गोयल ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठकरायगढ़, 22 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने निजी खातेदार, सह खातेदार एवं आधार प्रविष्टि के संबंध में तहसीलदारवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अभिलेख में आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर, किसान किताब, जेंडर प्रविष्टि के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिलेख शुद्धता के कार्य में तेजी लाए। कलेक्टर श्री गोयल ने अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन जैसे विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित और विवादित नामांतरण के मामले तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने अविवादित नामांतरण के निराकरण के समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी मामले ऑनलाइन दर्ज हों और उनके लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करें। इस दौरान उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने तहसीलवार नक्शा बटांकन के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए अवार्ड पारित होने के पश्चात रिकॉर्ड दुरुस्ती के कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नजूल पट्टों के नवीनीकरण की भी जानकारी ली। उन्होंने वसूली पत्रक अंतर्गत भू-राजस्व कर, पंचायत उपकर, शाला भवन उपकर, नजूल भूमि से प्राप्त भू-भटक तथा आरआरसी की समीक्षा की। उन्होंने आरआरसी वसूली के संबंध में कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा प्राप्त ग्रामों की जानकारी लेते हुए 15 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने आरबीसी 6-4 एवं हिट एंड रन के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों में पूर्ण जानकारी के साथ विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में सभी सभी एसडीएम को बीईओ से समन्वय कर जाति प्रमाण बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पीडीएस दुकानों से लोगों को नियमित रूप से राशन प्राप्त हो सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732290308 6100d4017f6a5a1d0422 रायपुर : भगवान महावीर के विचार समूची मानवता के लिए हैं प्रेरणास्त्रोत : मुख्यमंत्री श्री साय.
Next Article IMG 20241123 WA0007 scaled कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने ली लॉ एण्ड आर्डर को लेकर समीक्षा बैठक.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d