BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : प्रदेश के विभागों में किए जा रहे नवाचार और देश के विभिन्न जिलों में समग्र विकास के लिए अपनायी गई कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : प्रदेश के विभागों में किए जा रहे नवाचार और देश के विभिन्न जिलों में समग्र विकास के लिए अपनायी गई कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत.

Basant Ratre
Last updated: November 23, 2024 4:43 am
Basant Ratre
Share
4 Min Read
1732291503 5c2bed030eaa53c01ba3
SHARE

शासकीय कार्यप्रणाली में सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। आज दूसरे और अंतिम दिन राज्य के विभिन्न विभागों और देशभर के ज़िलों में किए गए सुशासन प्रयासों को दो सत्रों के आयोजन में सभी से साझा किया गया। इस सम्मेलन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने अपने अपने कार्य क्षेत्र में सुशासन लाने के लिए किए गए नवाचारों और विभिन्न कार्यप्रणालियों की जानकारी दी । सम्मेलन के दौरान बताया गया कि नवाचार में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसी नई तकनीकों, संसाधनों के कुशल उपयोग, वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता, फीडबैक प्रणाली और जनसहभागिता जैसी बातों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि कैसे इन घटकों को प्रभावी रूप से लागू कर सरकारी प्रक्रियाओं में गति लाई जा सकती है और हितग्राहियों तक सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा सकती हैं। सम्मेलन के दो सत्रों में हुई चर्चाओं में यह भी स्पष्ट किया गया कि सुशासन को सफल बनाने के लिए पारदर्शिता और जनभागीदारी आवश्यक है।छत्तीसगढ़ के बेस्ट प्रैक्टिसेस में आज सचिव आबकारी श्रीमती आर संगीता ने आबकारी विभाग में भ्रष्ट आचरण पर शिकंजा कसने किए गए प्रयासों, शराब दुकानों में लाये गये बदलाव, समय पर स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने प्रयुक्त किए जा रहे फेस रेकग्निशन ऑथेंटिकेशन, पारदर्शिता, रिटेल दुकानों में ग्लोबल ब्रांड की उपलब्धता मनपसंद मोबाइल ऐप आदि की जानकारी दी। इसी तरह स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने स्कूल शिक्षा व्यवस्था में आईआईटी भिलाई के सहयोग से बनाये गये विद्या समीक्षा केंद्र की जानकारी दी। इस एआई आधारित सॉफ्टवेर से योजनाओं की मॉनिटरिंग, विश्लेषण तथा प्लानिंग में सुविधा हो रही है। आयुक्त मनरेगा और संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना श्री रजत बंसल ने योजना के तहत आवास निर्माण के लिए किए गए प्रयास, गृह एप्प के ज़रिये योजना के बेहतरीन क्रियान्वयन में मिल रही मदद, आदि से सबको वाक़िफ़ किया। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने 237 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसाये जा रहे नवा रायपुर की आवश्यकता, उसके फ़ायदे, उपलब्ध करायी जा रही सुविधाएँ, आदि के बारे में बताया। दंतेवाड़ा जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा ने नवाचार के ज़िले में भू अभिलेखों का डिजिटाइज़ेशन, पहचान दंतेवाड़ा के ज़रिये नागरिक सुविधाएँ हर हितग्राही तक समय पर उपलब्ध कराने संबंधी नवाचार के अलावा स्कूल और स्वास्थ्य संस्थाओं में चैट जीपीटी की सहायता से सुविधा उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी ।क्षेत्रीय सम्मेलन के अंतिम सत्र में विभिन्न राज्यों के ज़िलों में समग्र विकास के संतृप्ति दृष्टिकोण से भी संबंधित ज़िले के कलेक्टर्स और आयुक्त ने विचार साझा किए। इनमें कलेक्टर कोण्डागाँव श्री कुणाल दूदावत, असम के बरपेटा कलेक्टर श्री आयुष गर्ग, राजस्थान बीकानेर की कलेक्टर सुश्री नम्रता, गुजरात महसेना कलेक्टर श्री रुतुराज सिंह जाधव, असम के नलबाड़ी जिले की जिला आयुक्त सुश्री वर्नाली डेका, जम्मू कश्मीर के कुलगाम कलेक्टर श्री अतहर आमिर ख़ान, के सम्मिलित हैं। इस मौक़े पर सचिव उद्योग श्री रजत कुमार, सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आनंद सहित विभिन्न राज्य से आये भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1732283414 f6fa7a7c56d915c8e398 रायपुर : छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना.
Next Article 1732290067 188dcec2a0f271bbcc7f रायपुर : पंखाजूर क्षेत्र के किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा: जल संसाधन मंत्री श्री कश्यप.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261122 WA0049
7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के कई जिलों तक फूलों की आपूर्ति, रोजाना निकलती हैं 12 से 15 गाड़ियां
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 23, 2026
पंडरिया में सतनामी समाज के पदाधिकारियों का गठन, चंद्रभान कोशले बने तहसील अध्यक्ष
कबीरधाम November 22, 2026
IMG 20261120 WA0010
AK Cinemas घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘आंए बाएं सांए’ का जलवा, दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज
घरघोडा़ रायगढ़ November 20, 2026
जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान और संघर्ष की गौरवगाथा : राजीव शर्मा केटीयू में ‘जनजाति गौरव माह-2026’ का हुआ आयोजन
राजधानी November 20, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d