घरघोड़ा। क्षेत्र के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। घरघोड़ा में आज बुधवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते आज प्रस्तावित जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेगा। अब कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन आगामी बुधवार को किया जाएगा।
गौरतलब है कि कलेक्टर जनदर्शन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अपनी समस्याएं, शिकायतें और लंबित प्रकरण सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस जनदर्शन के माध्यम से राजस्व, जमीन विवाद, पेंशन, आवास, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
आज जनदर्शन निरस्त होने से अपनी शिकायत लेकर पहुंचने की तैयारी कर रहे नागरिकों को अब अगले बुधवार तक इंतजार करना होगा। नागरिकों से अपील है कि वे आगामी बुधवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।
