.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डगनिया स्थित बिजली विभाग के कार्यालय यानी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के दफ्तर ke मेन गेट के बाहर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा विभाग के मुख्य सचिव और CSP Companies के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई थी। ज्ञापन के अनुसार, इसके बावजूद CSPHCL प्रबंधन द्वारा 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों को NPS से OPS में शामिल करने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में कई बार पत्राचार और चर्चा के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से अधिकारी-कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश है।
पुरानी पेंशन बहाली अधिकार मंच के अंतर्गत शामिल 12 संगठनों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय का हवाला देते हुए ज्ञापन में बताया गया है कि 18 नवंबर 2026, बुधवार को सभी अधिकारी-कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
ज्ञापन में प्रबंधन से उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुकरते हुए OPS बहाली का आदेश जारी करने का आग्रह किया गया है।
.
इस वीडियो में देखिए पुरानी पेंशन को लेकर प्रदर्शनकारियों की क्या मांग है, उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में क्या कहा और 18 नवंबर के सामूहिक अवकाश को लेकर ऐलान है।
