रायपुर, 1 अक्टूबर 2026। वर्षावास के 65वें दिन गुरुवार को आनंद बुद्ध विहार, भीमनगर में सामूहिक वंदना, ध्यान साधना एवं धम्म ग्रंथ का पठन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित धम्म उपासक-उपासिकाओं ने श्रद्धापूर्वक वंदना कर ध्यान साधना का अभ्यास किया तथा धम्म ग्रंथ का वाचन किया।
कार्यक्रम में आयु. संध्या चंद्रिकापूरे, कोमल वासनिक, मीना वासनिक, इंदु सुखदेवे, शिल्पा टेंभेकर, चंद्रकला मेश्राम, पूनम वाल्दे, वीणा मेश्राम, मनोरमा नागदेवे, नम्रता बनसोड, ज्योति दमके, आरती, पुष्पा निरापुरे, पी.पी. गोंडाने, मंगला गोंडाने सहित छोटे बच्चे उपस्थित रहे।
सामूहिक साधना के माध्यम से सभी ने मैत्री, करुणा एवं मंगल भावना के साथ धम्म मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
