कबीरधाम पुलिस ने Aवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और Nशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार 18 और 19 सितंबर 2026 को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत कुल 71 प्रकरण दर्ज किए गए।
19 सितंबर को कुकदूर, कुण्डा, पांडातराई, सहसपुर लोहारा और पिपरिया थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं शराब पिलाने की सुविधा देने के मामलों में 31 प्रकरण दर्ज किए गए।
वहीं सिटी कोतवाली, एएनटीएफ और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में Aवैध शराब बिक्री के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 68 पाव देशी शराब, कुल 12.240 बल्क लीटर शराब और ₹730 नकद बरामद किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा यातायात पुलिस ने Nशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 11 प्रकरण दर्ज किए। पुलिस ने लोगों से शराब या किसी भी प्रकार के नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।
