सुशीला भीमटे को महासचिव और संघमित्रा गौरखेड़े को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 6 सितंबर 2026 को देवेन्द्र नगर स्थित बुद्ध विहार में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की महिला विंग का गठन कर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को मजबूत करना रहा। बैठक की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े ने की।




बैठक में राष्ट्रीय ट्रस्टी सदस्य अलका बोरकर ताई, प्रदेश महासचिव बेनीराम गायकवाड़, प्रदेश सचिव शैलेश बड़गे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल रामटेके, रायपुर जिला अध्यक्ष विजय गजघाटे, जिला महासचिव अजय शेन्द्रे, कोषाध्यक्ष विनायक वरघट सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े द्वारा भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला महिला विंग के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।
नई जिम्मेदारियां
अध्यक्ष — आयु. उषा ऊके
महासचिव — आयु. सुशीला भीमटे
कोषाध्यक्ष — आयु. संघमित्रा गौरखेड़े
नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित उपासक-उपासिकाओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सामाजिक जागरूकता, महिला सहभागिता और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में रूपलता कानेकर, नलिनी गजभिये, माया पाटील, उर्मिला भीमटे, पुष्पलता जागृत, तारा बोरकर, सरस्वती चौहान, मंगला गोंडाने, प्रतिभा मेश्राम, सुनंदा बघेल, सपना सोनपीपरे, रोहिणी बोरकर, उषा धारगावे, सुरेखा गायकवाड़, अश्वमाला वंजारी, स्वाति सोनटके, वैशाली गवई, अरुणा लाडे, नीना मेश्राम, दिव्यश्री करवाड़े, नंदा रामटेके, पपिला मेश्राम, विजय लक्ष्मी रामटेके, गौतमा रंगारी, कविता सेंदरे, रेखा बंसोड़, जी.एस. मेश्राम, सुशील मेश्राम, राहुल वरके, अविनाश थुल, मुकेश डोंगरे, कुणाल गौरे, प्रणय सोनटके, पी.पी. गोंडाने, जगदीश भीमटे, के.आर. ऊके, सुरेश मडामें, सरोज गजभिये, आर. पाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रायपुर जिला अध्यक्ष विजय गजघाटे ने सभी उपस्थित उपासक-उपासिकाओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
