BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
रायगढ़

जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध

Basant Ratre
Last updated: September 1, 2026 9:22 pm
Basant Ratre 15 Views
Share
2 Min Read
12 6
SHARE

 

जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध

मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और मरीजों को सुगम सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रायगढ़, 1 सितम्बर 2026/ जिले में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों में आम नागरिकों को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराया जा रहा है। इन केंद्रों में ब्रांडेड दवाओं की तुलना में कई दवाएं लगभग 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं। इससे उपचार पर होने वाले खर्च को कम करने में मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक राहत मिल रही है। इन केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की आवश्यक जेनेरिक दवाओं के साथ सर्जिकल एवं अन्य चिकित्सा संबंधी उत्पाद भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता से आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ हो रही हैं।

 

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे ने मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की संख्या, बिक्री तथा मरीजों को जनऔषधि की सुविधा सहज एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री पठारे ने केंद्र में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को उनकी जरूरत की दवाएं समय पर और आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए।

उन्होंने दवाओं की उपलब्धता एवं बिक्री की नियमित निगरानी करने तथा मरीजों को जनऔषधि केंद्र की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संतोष कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
Next Article 4 14 तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

4 14
तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना
रायगढ़ September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
शक्ति September 1, 2026
spiral null 1788184906047
सांसदों की दो टूक—सड़क, स्कूल और जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास कार्यों की खुली समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर विकासखंड में बनेगा मॉडल ग्राम
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026
spiral null 1788183649784
एग्रीस्टैक की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 15 सितंबर तक हर लंबित प्रकरण निपटाने का अल्टीमेटम मैदानी अमला किसानों तक पहुंचे, ‘अनक्लेम्ड बकेट’ के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?