BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
रायगढ़

तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना

Basant Ratre
Last updated: September 1, 2026 9:28 pm
Basant Ratre 9 Views
Share
2 Min Read
4 14
SHARE

 

रेलवे स्टेशन, गौशाला रोड और ढिमरापुर क्षेत्र में स्वास्थ्य, औषधि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का पालन कराने दुकानदारों को दी गई समझाइश

रायगढ़, 1 सितम्बर 2026/ जिले में नशीले एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन पर प्रभावी नियंत्रण तथा तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 31 अगस्त को संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, गौशाला रोड और ढिमरापुर क्षेत्र के आसपास संचालित पान ठेलों की जांच करते हुए कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत कार्रवाई की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत ने बताया कि अभियान के दौरान 20 पान ठेलों पर कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1,830 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए समझाइश भी दी गई।

अभियान दल ने दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन करने तथा नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन और अधिनियम के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.जाविद मारिकर द्वारा औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग के समन्वय से अभियान संचालित किया गया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्री अमित तिवारी के सहयोग से संबंधित क्षेत्रों में पान ठेलों की जांच की गई। संयुक्त कार्रवाई में सिटी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस आरक्षक सुश्री हेमलता लकड़ा, ड्रग निरीक्षक सुश्री सविता रानी साय, श्रीमती संतोषी राज एवं श्रीमती सीमा बरेठ सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 12 6 जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

12 6
जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध
रायगढ़ September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
शक्ति September 1, 2026
spiral null 1788184906047
सांसदों की दो टूक—सड़क, स्कूल और जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास कार्यों की खुली समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर विकासखंड में बनेगा मॉडल ग्राम
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026
spiral null 1788183649784
एग्रीस्टैक की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 15 सितंबर तक हर लंबित प्रकरण निपटाने का अल्टीमेटम मैदानी अमला किसानों तक पहुंचे, ‘अनक्लेम्ड बकेट’ के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?