BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
शक्ति

कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर

Basant Ratre
Last updated: September 1, 2026 8:52 pm
Basant Ratre 11 Views
Share
3 Min Read
SHARE

कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर*

← Back

Thank you for your response. ✨

 

*छात्राओं को बाल विवाह, बाल अपराध, साइबर क्राइम और लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी*

 

सक्ती। शासकीय साहेब कबीर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति मालखरौदा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में छात्राओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

 

शिविर में पैरालीगल वालेंटियर शांति कुर्रे ने छात्राओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के गठन, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने में विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराध, साइबर सेल, अपहरण, बाल विवाह, बालश्रम, बाल अपराध एवं मोटर व्हीकल एक्ट सहित बच्चों के मौलिक अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO Act) तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की स्थिति में तत्काल आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

*हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी*

 

शिविर में बच्चों एवं महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, नालसा हेल्पलाइन 15100 तथा महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में बताया गया। साथ ही आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग करने की प्रक्रिया समझाई गई।

 

*अभिव्यक्ति’ ऐप डाउनलोड करने किया प्रेरित*

 

कार्यक्रम में नालसा की बच्चों को विधिक सेवाएं एवं बच्चों के संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 तथा नालसा तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना 2015 के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभिव्यक्ति’ महिला सुरक्षा ऐप की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं को इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

पैरालीगल वालेंटियर शांति कुर्रे ने छात्राओं से कहा कि कानून की जानकारी ही अपने अधिकारों की रक्षा का पहला कदम है। किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, बाल विवाह, साइबर अपराध अथवा शोषण की स्थिति में डरने के बजाय तत्काल परिजनों, शिक्षकों अथवा संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

 

शिविर में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं सशक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया।IMG 20260901 WA0034 IMG 20260901 WA0033

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article spiral null 1788184906047 सांसदों की दो टूक—सड़क, स्कूल और जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास कार्यों की खुली समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर विकासखंड में बनेगा मॉडल ग्राम
Next Article 12 6 जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

4 14
तंबाकू नियंत्रण अभियान में 20 पान ठेलों पर कार्रवाई, 1,830 रुपये का जुर्माना
रायगढ़ September 1, 2026
12 6
जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध
रायगढ़ September 1, 2026
spiral null 1788184906047
सांसदों की दो टूक—सड़क, स्कूल और जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में विकास कार्यों की खुली समीक्षा, पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर विकासखंड में बनेगा मॉडल ग्राम
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026
spiral null 1788183649784
एग्रीस्टैक की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, 15 सितंबर तक हर लंबित प्रकरण निपटाने का अल्टीमेटम मैदानी अमला किसानों तक पहुंचे, ‘अनक्लेम्ड बकेट’ के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं—कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ August 31, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?