BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
रायगढ़घरघोडा़

जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर

Basant Ratre
Last updated: August 25, 2026 8:11 pm
Basant Ratre 4 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260825 195532
Oplus_16908288
SHARE

घरघोड़ा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी एवं अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को घरघोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण तिवारी एवं थाना प्रभारी सहित नगर के जनप्रतिनिधि, धार्मिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी  जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष सदर मोहम्मद ताहिर चिश्ती, सेक्रेटरी मौलाना सादिक खान, मौलाना मोहम्मद मुजाहिद हुसैन, मौलाना मन्नान हाफिज, एवं पत्रकार बसंत रात्रे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आगामी 26 अगस्त को सुबह 9 बजे निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के मार्ग एवं सुरक्षा-व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जुलूस जामा मस्जिद कमेटी से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक होते हुए बस स्टैंड स्थित ईदगाह मैदान पहुंचेगा, जहां इसका समापन किया जाएगा।

इसके अलावा 26 अगस्त की रात यौम-ए-विलादत के मुबारक मौके पर ईदगाह मैदान में आयोजित होने वाले आम लंगर को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, अनुशासन तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। जामा मस्जिद कमेटी की ओर से क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक का मुख्य संदेश यही रहा कि धार्मिक आयोजन आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260825 WA0016 नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026
IMG 20260824 204950
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर ..
घरघोडा़ रायगढ़ August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?