रायपुर। संगीत जगत से पिछले 40 वर्षों से जुड़े रहे वरिष्ठ संगीतप्रेमी एवं धुन म्यूजिक फाउंडेशन के संस्थापक जगदीश दुबे का 72 वर्ष की आयु में 16 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से रायपुर के संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।



जगदीश दुबे लंबे समय से संगीत के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उन्होंने रायपुर में संगीत को बढ़ावा देने तथा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। धुन म्यूजिक फाउंडेशन की स्थापना के माध्यम से उन्होंने संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संगीत के साथ-साथ जगदीश दुबे ने रेलवे विभाग में भी अपनी सेवाएं दीं। वे रेलवे में रेलवे सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत रहे और रायपुर के सरोना रेलवे स्टेशन से सेवानिवृत्त हुए। नौकरी के साथ संगीत के प्रति उनका जुड़ाव लगातार बना रहा।
उनके निधन से परिवार, परिचितों, संगीतकारों, कलाकारों और रायपुर के सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों में गहरा शोक है। संगीत के क्षेत्र में उनके चार दशक से अधिक लंबे योगदान को सदैव याद किया जाएगा।
