कबीरधाम जिले मे 25 जून से 29 जुलाई 2026 तक चले विशेष अभियान में 143 छापेमार कार्रवाई की गई, जिसमें 113 प्रकरण दर्ज किए गए।कार्रवाई के दौरान 145.81 बल्क लीटर अवैध शराब, 3 दोपहिया वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई।
जब्त शराब में देशी, विदेशी और कच्ची महुआ शराब शामिल है। विभाग के अनुसार, जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹1,60,521 है।आबकारी विभाग ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों से भी अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी विभाग या प्रशासन को देने की अपील की गई है।यह खबर आबकारी विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है

