BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 46 बेटियों को मिली उड़ान: रायकेरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में साइकिल वितरण, खुशी से खिले छात्राओं के चेहरे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

46 बेटियों को मिली उड़ान: रायकेरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में साइकिल वितरण, खुशी से खिले छात्राओं के चेहरे

Basant Ratre
Last updated: July 24, 2026 1:26 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
IMG 20260724 WA0020
SHARE


घरघोड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रायकेरा में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत सत्र 2026-27 में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की 46 पात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई।


साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रायकेरा की सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया, उप सरपंच श्री रोहित साहू, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती कुमुदिनी राठिया, प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण, वरिष्ठ व्याख्याता श्री रामकुमार पटेल, साइकिल वितरण प्रभारी कु. तनुजा यादव, पालकगण, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

1003835221


साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई छात्राओं ने बताया कि वे प्रतिदिन दूर-दराज के गांवों से पैदल विद्यालय आती थीं, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की खपत होती थी। अब साइकिल मिलने से उनकी यात्रा आसान होगी, समय की बचत होगी और वे अधिक उत्साह के साथ नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगी।


विद्यालय के प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाना विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सुरक्षित उपयोग करते हुए नियमित अध्ययन करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।


उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, रायकेरा अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, स्वच्छता और शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरे जिले में अपनी अलग पहचान बना चुका है। विद्यालय प्रबंधन की सक्रियता के कारण यहां विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल रहा है, जिससे शिक्षा के प्रति उनका उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article New Doc 07 24 2026 10.51 बंजारी के नायक ढाबा के पास मिले शव का खुलासा दोस्त ने पत्थर से की थी हत्या आरोपी गिरफ्तार
Next Article IMG 20260725 WA0022 कोरेक्स के सहारे ‘नशे का कारोबार’, लेकिन सरिया पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा हिसाब!103 बोतल कोरेक्स, कार-बाइक और मोबाइल जब्त, तीन तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 WA0047
महिला कबड्डी में घरघोड़ा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय बना उपविजेता
घरघोडा़ रायगढ़ September 18, 2026
IMG 20260918 WA0020
अनागारिक धम्मपाल और पेरियार की जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का संदेश पंचशील बुद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाई जयंती, युवाओं और महिलाओं ने साझा किए विचार
रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d