BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कार्यालय सहित अपने आस-पास में रखें स्वच्छता का ध्यान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल @गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर में किया गया सफाई कार्य, दिया स्वच्छता का संदेश जिले भर आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कार्यालय सहित अपने आस-पास में रखें स्वच्छता का ध्यान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल @गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर में किया गया सफाई कार्य, दिया स्वच्छता का संदेश जिले भर आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

Basant Ratre
Last updated: October 2, 2024 6:06 pm
Basant Ratre 154 Views
Share
3 Min Read
Picsart 24 10 02 18 00 51 549
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["default"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
SHARE

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2024/ गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज स्वच्छ भारत दिवस के तहत कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े भी उपस्थित रही। गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री गोयल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। उन्होंने सभी

1 24

अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्यालय में साफ.-सफाई बनाए रखने एवं प्लास्टिक के उपयोग से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति आपके सामने गंदगी करते दिखे तो उन्हे गंदगी करने से रोकें। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम स्वच्छता को आत्मसात करें। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने एक विकसित देश की कल्पना की थी, हमारा कर्तव्य बनता है कि हम गंदगी को दूर कर देश की सेवा करे। इसके लिए हम हर सप्ताह दो घंटे श्रम दान करें। अपने आस-पास को स्वच्छ रखें और लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

3 15

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूरे कलेक्टोरेट परिसर में झाडू लगाकर साफ -सफाई किया गया साथ ही अनावश्यक रूप से बढ़े पौधों की छटाई का कार्य भी किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे सहित जिला स्तरीय

8 11

अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर अपना श्रम दान किया।जिले भर में आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ास्वच्छ भारत दिवस के तहत जिले भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील कार्यालय रायगढ़ में स्वच्छता हेतु श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली गई।

5 15

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा के द्वारा तहसील के सभी

10 6

अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता एवं मतदान की शपथ दिलाई गई। जनपद पंचायत खरसिया एवं तमनार में अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली। इसी प्रकार कार्यालय श्रमायुक्त,

महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रायगढ़ द्वारा परिसर में साफ -सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली गई। एसडीएम खरसिया के नेतृत्व में शहर के कार्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इसी तरह जिले के अन्य विभागीय कार्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1727848747232 श्रमजीवी पत्रकार संघ घरघोड़ा ने पत्रकार हित में मुख्यमंत्री के नाम रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया को सौंपा ज्ञापन
Next Article IMG 20241003 WA0022 पश्चिम भारत विज्ञान मेला में कोतरा स्कूल की छात्रा पूजा पटेल का जोन स्तर के लिए हुआ चयन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?