BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : इफको नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास, कम मात्रा में मिला बेहतर पोषण और समय पर हुई खरीफ की तैयारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : इफको नैनो डीएपी ने बढ़ाया किसान का विश्वास, कम मात्रा में मिला बेहतर पोषण और समय पर हुई खरीफ की तैयारी

Basant Ratre
Last updated: July 8, 2026 4:15 pm
Basant Ratre 28 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1783503416 a76648c8de87ff6398d0

एमसीबी/08 जुलाई 2026

खेती में आधुनिक तकनीकों और उन्नत उर्वरकों का उपयोग किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर क्षेत्र के ग्राम कोटाडोल निवासी किसान श्री शंकर यादव ने इस खरीफ सीजन में इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर नई तकनीक को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जनकपुर द्वारा समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराए जाने से उन्होंने पूरे उत्साह के साथ खरीफ फसल की तैयारी शुरू कर दी।समिति के माध्यम से किसान श्री शंकर यादव को इफको डीएपी (18:46) की 1 बोरी, इफको नैनो डीएपी की 1 बोतल, 2 बोरी नीम लेपित यूरिया तथा 30 किलोग्राम एमटीयू-1156 प्रमाणित धान बीज उपलब्ध कराया गया। समय पर बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता से उन्होंने खेतों की तैयारी कर निर्धारित समय पर बुवाई शुरू कर दी।

श्री शंकर यादव बताते हैं कि इस बार उन्होंने पारंपरिक उर्वरकों के साथ इफको नैनो डीएपी का भी उपयोग करने का निर्णय लिया है।

नैनो डीएपी कम मात्रा में फसल को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने वाली आधुनिक तकनीक पर आधारित उर्वरक है, जिससे पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ती है तथा संतुलित पोषण मिलने से फसल की बेहतर वृद्धि की उम्मीद रहती है।

उन्होंने कहा कि सहकारी समिति के माध्यम से नैनो डीएपी आसानी से उपलब्ध होने से किसानों को नई तकनीक अपनाने का अवसर मिल रहा है।

श्री शंकर यादव ने राज्य सरकार एवं सहकारी समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और विशेष रूप से इफको नैनो डीएपी उपलब्ध कराए जाने से खेती की तैयारी आसान हुई है।

इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।किसान शंकर यादव की यह कहानी बताती है कि यदि किसानों को समय पर उन्नत कृषि आदान और आधुनिक उर्वरक उपलब्ध हों तो वे नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।

सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक पहुंच रही यह सुविधा न केवल कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायक है, बल्कि किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ विदेशी मदिरा दुकान हेतु भवन किराये पर लेने के लिए तृतीय लघु निविदा जारी
Next Article उत्तर बस्तर कांकेर : ‘बिहान’ योजना से श्रीमती सविता साहू बनीं ‘लखपति दीदी’
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?