09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं
महासमुंद, 08 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि योजना अंतर्गत प्रवेश परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया गया था।
परीक्षा का परिणाम कार्यालय आदिवासी विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।
परिणाम से संबंधित किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त दावा-आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। इसके पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

