BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

Basant Ratre
Last updated: July 5, 2026 5:17 pm
Basant Ratre 30 Views
Share
4 Min Read
SHARE
1783252116 faf9ab63257f3c116a2d

सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा श्री प्रशांत का घर- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा

योगदान- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रेरित होकर श्री प्रशांत के मित्र एवं सहकर्मी भी कर रहे सोलर रूफटॉप लगाने की कर रहे तैयारी

राजनांदगांव 05 जुलाई 2026

शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।

राजनांदगांव शहर के जीवन कॉलोनी निवासी शिक्षक श्री प्रशांत यादव इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने बिजली व्यय में कमी लाए हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। श्री प्रशांत यादव ने बताया कि वे अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है।

माह अप्रैल 2026 से सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन शुरू हुआ। गर्मी के मौसम में प्रतिदिन लगभग 20 यूनिट तक बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे बिजली बिल में काफी राहत मिली।

पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल सामान्य दिनों में लगभग 1500 रूपए तथा गर्मी के मौसम में 3000 से 4000 रूपए तक पहुंच जाता था। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद बिजली बिल शून्य हो गया।

उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र की स्थापना पर बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। बैंक एवं अधिकृत वेंडर द्वारा पूरी प्रक्रिया में सहयोग मिलने से स्थापना का कार्य सुगमता से पूरा हो गया। केंद्र एवं राज्य शासन की कुल 1 लाख 8 हजार रूपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे संयंत्र की लागत काफी कम हो गई और यह निवेश अत्यंत लाभकारी साबित हुआ।

श्री प्रशांत यादव ने बताया कि नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से अतिरिक्त बिजली विद्युत ग्रिड में भेजी जा रही है तथा मोर बिजली मोबाइल एप के जरिए प्रतिदिन बिजली उत्पादन एवं खपत की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है।

उन्होंने बताया कि बादल छाए रहने पर भी सोलर संयंत्र से संतोषजनक बिजली उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना केवल बिजली बिल कम करने की योजना नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।

सूर्य से प्राप्त स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करने से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होती है तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी योगदान मिलता है। श्री यादव ने बताया कि सोलर संयंत्र को देखकर उनके कई मित्र एवं सहकर्मी भी इस योजना से प्रेरित हुए हैं और अपने घरों में सोलर रूफटॉप लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी परिवारों को बिजली खपत को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। यह योजना दीर्घकालीन आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का उत्कृष्ट माध्यम है।

उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

श्री प्रशांत यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : 19 जनजातीय महिला पशुपालकों ने सीखी वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन की तकनीक
Next Article राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज , – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?