BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : 19 जनजातीय महिला पशुपालकों ने सीखी वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन की तकनीक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : 19 जनजातीय महिला पशुपालकों ने सीखी वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन की तकनीक

Basant Ratre
Last updated: July 5, 2026 5:07 pm
Basant Ratre 5 Views
Share
3 Min Read
SHARE

ग्राम बोडरा स्थित गौठान एवं गोविंदी देव गौशाला का किया अवलोकन

महासमुंद 5 जुलाई 2026

आदिवासी विकास विभाग की विशेष केंद्रीय सहायता उपयोजना अंतर्गत विकासखंड बागबाहरा के माडा ग्राम जोरातराई की अनुसूचित जनजाति की महिला हितग्राहियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। डेयरी इकाई से जुड़ी 19 महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं को वैज्ञानिक पशुपालन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराने के लिए 3 जुलाई को धमतरी जिले का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू ने बताया कि ग्रामीण पशुपालन में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पशुओं की देखभाल, चारा प्रबंधन, स्वास्थ्य संरक्षण तथा गोबर प्रबंधन जैसे अधिकांश कार्य महिलाएं ही करती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन के लिए प्रशिक्षित और सशक्त बनाया जा रहा है।

भ्रमण के दौरान महिला पशुपालकों ने मुख्य ग्राम इकाई भोथली अंतर्गत ग्राम बोडरा स्थित गौठान एवं गोविंदी देव गौशाला का अवलोकन किया। यहां उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से पशुओं की नस्ल सुधार, उच्च दुग्ध उत्पादन तथा वैज्ञानिक पशुपालन की सफल व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा। इन नवाचारों से महिलाएं काफी प्रेरित हुईं।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने कृत्रिम गर्भाधान, उन्नत नस्ल विकास, संतुलित पशु पोषण, हरे चारे के उत्पादन तथा पैरा को यूरिया, नमक एवं चूने से उपचारित कर उसकी पोषण गुणवत्ता बढ़ाने जैसी कम लागत वाली तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।

साथ ही कृषि के साथ पशुपालन को जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।यह शैक्षणिक भ्रमण डॉ. आर. जी. यादव एवं डॉ. ए.आर. घृतलहरे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

मुख्य ग्राम योजना धमतरी के पशु प्रजनन विशेषज्ञ डॉ. टी.आर. वर्मा ने महिला पशुपालकों को पशु नस्ल सुधार, पशु संवर्धन, पशु पोषण तथा वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं, मुख्य ग्राम इकाई भोथली के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री बी.एस. साहू ने क्षेत्र में संचालित कृत्रिम गर्भाधान एवं पशु पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी साझा की।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक
Next Article राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह स्थगित
Blog July 5, 2026
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज , – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई
Blog July 5, 2026
राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर
Blog July 5, 2026
रायपुर : महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक
Blog July 5, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?