BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सुकमा : सुकमा में “तेजस कार्यशाला“ का सफल आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सुकमा : सुकमा में “तेजस कार्यशाला“ का सफल आयोजन

Basant Ratre
Last updated: July 3, 2026 8:13 pm
Basant Ratre 30 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1783089033 60dfa19b054ce2c84e4f

स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमिता को लगेंगे नए पंख, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्रकृषि, वनोपज और फूड प्रोसेसिंग का गढ़ बनेगा सुकमा

सुकमा, 03 जूलाई 2026

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के तत्वावधान में शबरी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को एक दिवसीय “तेजस कार्यशाला“ का शानदार आयोजन किया गया।

भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के “स्टार्टअप इंडिया“ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य जिले में नवाचार, ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद), फूड प्रोसेसिंग और स्थानीय उद्यमिता को एक नया आयाम देना था।

कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों, एमएसएमई उद्यमियों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों सहित लगभग 350 प्रतिभागियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सुकमा में स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि यदि वे आधुनिक तकनीक और नवाचार (इन्नोवेशन) को अपनाकर आगे बढ़ें, तो न केवल वे खुद आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि जिले की आर्थिक प्रगति को भी एक नई रफ्तार मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री हूँगा राम मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान देश भर से आए विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बिजनेस की बारीकियों से रूबरू कराया। युवाओं को स्टार्टअप इंडिया के तहत मिलने वाली डीपीआईआईटी मान्यता, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, सफल बिजनेस मॉडल, डिजिटल मार्केटिंग और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) जैसे तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके साथ ही बैंक अधिकारियों और इन्क्यूबेशन सेंटर्स के विशेषज्ञों ने व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी लोन, वित्तीय सहायता, निवेश और व्यापार विस्तार के व्यावहारिक तरीकों को बेहद सरल अंदाज में समझाया।

प्रभारी महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री कैलाश कश्यप ने बताया कि इस कार्यशाला का असली मकसद युवाओं को सिर्फ स्टार्टअप तक सीमित न रखकर कृषि, वनोपज और हस्तशिल्प जैसे स्थानीय उत्पादों से जोड़ना है।

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम लगातार आयोजित करने की इच्छा जताई। इस सफल आयोजन से उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में सुकमा जिला न केवल रोजगार के नए अवसरों का गढ़ बनेगा, बल्कि यहाँ के स्थानीय उत्पाद वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

कार्यक्रम में पार्षद श्री रंजीत बारठ, पूर्व योग आयोग सदस्य श्री राजेश नारा, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिगण, लीड बैंक अधिकारी श्री विकास कुमार, श्री रवि वाधवानी (FPIIT), श्री अरविंद कुमार (EDI), श्री बरगीन रसेल एवं श्री अबुल हसन (स्टार्टअप टीम), सुश्री तुलिका शर्मा (इन्क्यूबेटर, जगदलपुर), पत्रकार संघ के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : क्षीरपानी जलाशय 10 वर्ष की लीज पर उपलब्ध
Next Article अम्बिकापुर : कलेक्टर अजीत वसंत ने बतौली विकासखण्ड का किया दौरा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
जनआशीर्वाद से अभिभूत हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जन्मदिन पर बधाई देने रणवीरपुर में उमड़ा हजारों लोगों का जनसैलाब
कवर्धा August 24, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?