BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बेमेतरा : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली धरमदास की जिंदगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बेमेतरा : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली धरमदास की जिंदगी

Basant Ratre
Last updated: July 1, 2026 7:16 pm
Basant Ratre 20 Views
Share
3 Min Read
SHARE

भोईनाभाटा के हितग्राही को मिला पक्का आशियाना, हितग्राही ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

बेमेतरा 01 जुलाई 2026

अपना पक्का घर हर परिवार का सपना होता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सपना अक्सर अधूरा रह जाता है।

शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार कर रही है। जिले के ग्राम भोईनाभाटा निवासी हितग्राही धरमदास की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है, जिनके जीवन में इस योजना ने खुशियों की नई रोशनी भर दी है।

धरमदास ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बरसात के दिनों में छत टपकती थी, दीवारों में सीलन आ जाती थी और तेज हवा या बारिश के समय पूरे परिवार को सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी।

सीमित आय के कारण स्वयं के संसाधनों से पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत धरमदास का चयन होने पर उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत हुई।

आवास निर्माण के दौरान उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 90 दिवस का रोजगार भी उपलब्ध कराया गया, जिससे निर्माण कार्य में आर्थिक सहयोग मिला और परिवार की आय में भी वृद्धि हुई।

शासन की सहायता और प्रशासन के मार्गदर्शन से आज धरमदास का पक्का एवं सुरक्षित मकान तैयार हो चुका है। अब उनका परिवार सम्मान पूर्वक अपने नए घर में रह रहा है। बरसात, गर्मी और ठंड की चिंता समाप्त हो गई है तथा बच्चों को भी सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिला है।

अपने घर का सपना पूरा होने से पूरे परिवार के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई देती है।धरमदास ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार को नई पहचान और सम्मान दिया है।

उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल ने उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी।

उन्होंने कहा कि यदि यह योजना नहीं होती तो शायद पक्का घर बनाना उनके लिए वर्षों तक संभव नहीं हो पाता।जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले के अनेक जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो रहे हैं। यह योजना केवल पक्का मकान ही नहीं दे रही, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी प्रदान कर रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विजन पर अमल: कबीरधाम में मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी अभियान तेज
Next Article बेमेतरा : सहकारिता की पहल से बेमेतरा में खेती को मिली नई उड़ान, ड्रोन से 7 मिनट में हुआ एक एकड़ में उर्वरक छिड़काव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कोरबा : डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 03 जुलाई को
Blog July 1, 2026
मुंगेली : सहकारिता के विस्तार और किसानों के हितों को दे प्राथमिकता – कलेक्टर
Blog July 1, 2026
सुकमा : नक्सलियों का खौफ खत्म, अब गांवों में सीना तानकर वर्दी पहनेंगे कोटवार – कलेक्टर
Blog July 1, 2026
दुर्ग: पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
Blog July 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?