BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग

Basant Ratre
Last updated: June 21, 2026 12:47 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
IMG 20260621 WA0010 scaled
SHARE

योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है: भावना बोहरा

▪️इंडिया गॉट टैलेंट विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुति

पंडरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम भैंसाओदार (तहसील कुई-कुकदूर) में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय पर भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान वनांचल क्षेत्र सहित पंडरिया विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आये सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एक साथ सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन शौली हेतु योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ्य भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का सन्देश दिया।

कार्यक्रम में सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ बस्तर के सुदूर वनांचल से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मल्लखंब योग को नई पहचान दिलाने वाले तथा इंडिया गॉट टैलेंट की विजेता अबूझमाड़ मल्लखंब टीम द्वारा मल्लखंब योग की विशेष प्रस्तुति दी गई। उल्लेखनीय है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रस्ताव को अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज योग केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर नहीं, बल्कि विश्व मानवता के स्वास्थ्य और कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। हमारे वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी भाई-बहनों और पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को अपने बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने तथा हमारी योग परंपरा के प्रसार हेतु आज यह आयोजन किया गया जिसमें हमारे आदिवासी भाई-बहनों और विधानसभा वासियों का भरपूर सहयोग हमें मिला है जिसके लिए मैं कार्यक्रम में पधारे प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है, और आज पूरा विश्व योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर एक स्वस्थ जीवनशैली अपना रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का सशक्त साधन है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन सकारात्मक बनता है। वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव मुक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया योग के महत्व को स्वीकार कर रही है और करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस आयोजन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक नागरिक योग से जुड़े और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बने। सामूहिक योगाभ्यास सामाजिक एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का भी सशक्त माध्यम है। मैं क्षेत्र के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से आग्रह करती हूँ कि योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ्य रहें एवं स्वस्थ समाज व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें।

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में भी आमजनों के बेहतर स्वास्थ्य, सुविधा और क्षेत्र के विकास हेतु हम निरन्तर प्रयास कर रहें हैं। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से हम हर गाँव-गाँव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया जा रहा और 20 से अधिक प्रकार की जाँच पूर्णतः निशुल्क की जा रही है और लगभग 13 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है। आपातकालीन सेवा और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा के लिए 8 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा चौबीस घंटे और सातों दिन अपनी सेवा दे रही है जिससे लगभग 32 हजार लोगों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ एवं आपातकालीन समय में त्वरित सहायता मिली है। आज पंडरिया विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ ही वहां सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्य हो रहें हैं। पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और जनता के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम भैंसाओदार में आयोजित स्वस्थ आयु के लिए योग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग
Next Article IMG 20260621 WA0022 💥👉अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में गूंजा स्वास्थ्य और सकारात्मकता का संदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सेवा और समर्पण की मिसाल बनी सीता रसोई, पंडरिया ने पूरे किए सफलतापूर्वक एक वर्ष
कबीरधाम October 21, 2026
पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है
कबीरधाम October 21, 2026
कन्या भोज में चरण पखारे, पूजा-अर्चना कर कॉपी-पेन भेंट किए, दिया शिक्षा का संदेश
कबीरधाम बोडला October 20, 2026
वृद्धजनों की सेवा कर ओपन क्रू व टीम का 37वां स्थापना दिवस मनाया
कबीरधाम October 20, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d