जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी मंडल धर्मजयगढ़ के एकदिवसीय बैठक संपन्न हुआ ।जिला भाजपा जिला द्वारा नियुक्त मंडल प्रभारी ग्रुप में सुनील सिंह ठाकुर की प्रथम धर्मजयगढ़ आगमन पर स्वागत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने फूल माला से नए मंडल प्रभारी का स्वागत किया गया।
बैठक की शुरुवात दीप प्रज्वलन कर किया । तत्पश्चात करणीय कार्य के लिए बिंदुवार चर्चा किया गया।बैठक में आगामी दिनों में प्रत्येक शक्ति केन्द्रों तथा बूथों में भाजपा की बैठक के संबंध में विस्तार से चर्चा हुआ ।आने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि बूथ में जाकर मन की बात की कार्यक्रम सुनने का कार्यक्रम तय हुआ। मुख्य वक्ता और धर्मजयगढ़ प्रभारी ने जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान और जिला कार्य करणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा भाजपा ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपा गया उसे पूरा करने का संभव प्रयास करूंगा। संगठन को एक रूप में संयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विधायक चुन कर जाए उसके लिए कार्य किया जाएगा।
बैठक में सुनील कुमार ठाकुर, वकील, जिलाभाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ , धर्मजयगढ़ मंडल प्रभारी,गोकुल नारायण यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष, महेश चैना नी, जिला कार्यसमिति ,भरत लाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष धरमजयगढ़ भोगेश्वर प्रसाद बेहरा (पूर्व सैनिक ), महामंत्री मंडल भाजपा धरमजयगढ़,जगदीश सरकार महामंत्री मंडल भाजपा धरमजयगढ़ अनिल सरकार, अध्यक्ष नगर पंचायत धरमजयगढ़ जगरनाथ यादव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत धरमजयगढ़ श्रीमती वीणा विश्वास, जिला महिला मोर्चा महामंत्री ,मोती लाल बेहरा, जिला उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा शशि पटेल जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
