BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति

Basant Ratre
Last updated: April 26, 2026 4:58 pm
Basant Ratre 203 Views
Share
6 Min Read
IMG 20260426 WA0000
SHARE

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का हो रहा समुचित विकास, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली सौगात

पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों व सक्रियता से विधानसभा के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार एवं विभिन्न अधोसंरचना निर्माण सहित स्वच्छता व जल प्रबंधन की परियोजनाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। नगर पालिका परिषद पंडरिया एवं नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में राज्य शहरी अभिकरण, अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना एवं खनिज साधन विभाग के माध्यम से गौण खनिजों से प्राप्त राशि से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 8 करोड़ 3 लाख 67 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

इसके तहत नगर पंचायत पांडातराई में राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित (एसटीपी) निर्माण के लिए 3 करोड़ 6 लाख 88 हजार रु तथा नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई में अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़ 36 लाख 79 हजार की स्वीकृति मिली है। वहीं पंडरिया विधानसभा के 8 ग्राम पंचायतों में नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु कुल 1 करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर नगरवासियों को बधाई दी। विदित हो की उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के पंडरिया प्रवास के दौरान विधायक भावना बोहरा द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए आग्रह किया गया था जिसके तहत श्री अरुण साव जी द्वारा नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में 1-1 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई थी और आज उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 6 लाख 88 हजार की स्वीकृति क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना नगर की नालियों के गंदे पानी का प्रबंधन सुनिश्चित करते हुए न केवल स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को भी मजबूती प्रदान करेगी। इसके माध्यम से शहर में गंदगी और जलभराव की समस्या में कमी आएगी, प्राकृतिक जलस्त्रोत एवं अन्य जलस्रोतों को प्रदूषण से राहत मिलेगी और नगर स्वच्छ तथा नगरवासी का बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा में विकास के नए आयाम लगातार स्थापित हो रहे हैं। नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत इंदौरी और पांडातराई में अधोसंरचना मद तथा राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत ₹3 करोड़ 36 लाख 79 हजार की स्वीकृति से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं अधोसंरचना मद के अंतर्गत इंदौरी में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन और मुक्तिधाम उन्नयन जैसे कार्य स्थानीय रोजगार, सामाजिक आयोजनों और मूलभूत सुविधाओं को नई मजबूती देंगे। यह विकास कार्य डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा नगरीय निकाय क्षेत्रों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने आगे कहा कि हर नगर और हर नागरिक की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार व क्षेत्र का विकास ही हमारा लक्ष्य है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है। पंडरिया विधानसभा में खनिज साधन विभाग के माध्यम से गौण खनिजों से प्राप्त राशि से पंचायत एवं ग्रामीण विकास अंतर्गत 8 नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु ₹1 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति सेवा,सुशासन और जनहित के संकल्पों को पूरा करेगी वहीं हमारे ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह सिर्फ भवन नहीं, बल्कि गांवों के सशक्तिकरण, सुशासन और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। पंचायतों को सशक्त व सुविधायुक्त कर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का सतत क्रियान्वन और जनता को सुविधा प्रदान करेगी। आज पंडरिया विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण तथा जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है वह समृद्ध पंडरिया का आधार है। जनहित से लेकर क्षेत्र के विकास हेतु हमारा प्रयास ऐसे ही निरंतर जारी रहेगा।

इन विकास परियोजना व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का होगा विस्तार

पंडरिया विधानसभा अंतर्गत राज्य शहरी अभिकरण,छत्तीसगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी-2.0) के अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण किया जाएगा। ग्राम पंचायत बगदई, बिरनपुरकला, नवागांवखुर्द, रेंगाबोड़, रंजीतपुर, जंगलपुर, अतरियाखुर्द एवं ग्राम पंचायत कुण्डा में नवीन पंचायत भवन का निर्माण होगा। इसके साथ ही राज्य परिवर्तित योजना के तहत नगर पालिका पंडरिया तथा नगर पंचायत इन्दौरी व पांडातराई में मुक्ति धाम का निर्माण किया जाएगा तथा अधोसंरचना मद के तहत नगर पंचायत इंदौरी में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण और मुक्तिधाम उन्नयन कार्य की स्वीकृति मिली है। यह सभी स्वीकृति प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ ही सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी वहीं स्वच्छता अभियान और जल स्त्रोतों के संरक्षण से नगर में सफाई व्यवस्था और प्राकृतिक जल स्त्रोतों का संरक्षण होगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260426 WA0004 🔥पेलमा में उबाल: “विकास” बनाम “वजूद” — जनसुनवाई से पहले सुलग उठा तमनार 🔥
Next Article IMG 20260426 WA0025 💥👉आईटीआई कर्मचारी संघ चुनाव: दुर्ग संभाग में निर्विरोध नेतृत्व, संगठन को मिली नई दिशा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260809 WA0038
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
डभरा August 9, 2026
IMG 20260809 WA0013 scaled
इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 9, 2026
सुधार की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए, कल बहुत देर हो सकती है
Blog August 8, 2026
आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश जरूरी : वक्ता
राजधानी August 8, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?