BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सरगुजिहा बोलने पर 4 साल के मासूम को नहीं मिला एडमिशन, स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सरगुजिहा बोलने पर 4 साल के मासूम को नहीं मिला एडमिशन, स्कूल पर 1 लाख का जुर्माना

Basant Ratre
Last updated: April 19, 2026 10:27 am
Basant Ratre 15 Views
Share
2 Min Read
FB IMG 1776573422808
SHARE

अंबिकापुर। जिले में एक निजी स्कूल द्वारा 4 साल के मासूम बच्चे को केवल सरगुजिहा भाषा बोलने के कारण प्रवेश देने से इंकार करने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और स्कूल के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।


जानकारी के अनुसार, चोपड़ापारा स्थित स्वर्गा किड्स एकेडमी (पैशानी एजुकेशन सोसायटी) पर आरोप लगा कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के पालकों से कहा कि बच्चा सरगुजिहा बोलता है और यहां पढ़ने वाले बड़े घरों के बच्चे हिंदी और अंग्रेजी समझते हैं, इसलिए बच्चे को प्रवेश नहीं दिया जा सकता।


मामला सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज चैनलों में सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जांच कराई। जांच में यह पुष्टि हुई कि स्कूल बिना विभागीय मान्यता के संचालित हो रहा था और भाषा के आधार पर बच्चे के साथ भेदभाव किया गया।


जांच दल ने पाया कि स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने अपनी गलती स्वीकार की। अधिकारियों ने इसे नई शिक्षा नीति 2020 और नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के खिलाफ माना।


जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए स्कूल पर एक लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया है। साथ ही स्कूल का संचालन आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रशासन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के पालकों से संपर्क कर उन्हें अन्य स्कूलों में प्रवेश दिलाने की व्यवस्था की जाए।


इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने साफ संदेश दिया है कि भाषा, बोली या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी भी बच्चे के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article Screenshot 2026 04 18 18 40 07 94 282d022627b3c6a616b39ea68b467221 scaled 💥👉घरघोडा़ कंचनपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान 41 डिग्री के पार वायु गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 204 पहुंचा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Next Article IMG 20260419 WA0013 💥👉विशेष रिपोर्ट : घरघोड़ा उपकोषालय या ‘कमीशनखोरी का केंद्र’?…जब रक्षक ही भक्षक बन जाए: मेडिकल क्लेम पास करने के बदले महिला कर्मचारी से डिजिटल वसूली!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260419 WA0020
💥👉128 मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान: रायगढ़ पुलिस ने 25 लाख से ज्यादा की संपत्ति वापस दिलाई
Blog April 19, 2026
IMG 20260419 WA0013
💥👉विशेष रिपोर्ट : घरघोड़ा उपकोषालय या ‘कमीशनखोरी का केंद्र’?…जब रक्षक ही भक्षक बन जाए: मेडिकल क्लेम पास करने के बदले महिला कर्मचारी से डिजिटल वसूली!
Blog April 19, 2026
Screenshot 2026 04 18 18 40 07 94 282d022627b3c6a616b39ea68b467221 scaled
💥👉घरघोडा़ कंचनपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान 41 डिग्री के पार वायु गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 204 पहुंचा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Blog April 18, 2026
spiral null 1776513197783
💥👉जनगणना-2027: कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं ऑनलाईन फॉर्म भरकर नागरिकों को किया प्रेरित 💥👉जिले के नागरिकों से डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील स्व-गणना में 30 अप्रैल तक घर बैठे ऑनलाइन भरें जानकारी
Blog April 18, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?