BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने किया 57.93 करोड़ से अधिक की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में बिछ रहा सड़कों का जाल, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने किया 57.93 करोड़ से अधिक की लागत से 57 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन

Basant Ratre
Last updated: April 17, 2026 4:40 pm
Basant Ratre 8 Views
Share
6 Min Read
IMG 20260417 WA0002
SHARE

पंडरिया विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 57.93 करोड़ से अधिक की 57 किमी सड़कों का किया वर्चुअल भूमिपूजन

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी परिवारों के सुगम आवागमन एवं उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने जशपुर से प्रदेश के विभिन्न विधानसभाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा पंडरिया विधानसभा अंतर्गत वनांचल क्षेत्रों में 57 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपए की लागत से 57.415 किलोमीटर लम्बाई के कुल 27 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ ही सुगम व सुरक्षित आवागमन की दिशा में आज यह सभी विकास कार्य सार्थक सिद्धि होंगी। सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के साथ हम प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के साथ ही जनता की हर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहितकारी योजनाओं से उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं। प्रदेश के युवा, किसान, महिला, व्यापारी, गरीब हर वर्ग के लिए योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति देकर हम माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत,विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहें हैं।

पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में इन सड़क निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के लिए विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास उनके जन-जन के घर तक पहुँच रही है। आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जिन सड़कों का भूमिपूजन किया गया है वह सड़कें पंडरिया के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन क्षेत्रों में अब बेहतर सड़क संपर्क स्थापित होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक सहज पहुंच मिल सकेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास के लिए सड़क कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। सड़कें केवल रास्ते नहीं बनातीं, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि की नई राह खोलती हैं। हमारा संकल्प है कि पंडरिया के हर गाँव और घर तक विकास की रौशनी पहुंचे। हर घर तक पक्की सड़कें,स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बिजली,मूलभूत सुविधाएँ और किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी की पहुँच सुनिश्चित हो सके और इस दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहें हैं। आज छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार सरकार के सहयोग से पंडरिया में विकास कार्यों को नई गति मिली है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनसुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किए जाएंगे। इन सड़क निर्माण कार्यों से न केवल ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। पंडरिया विधानसभा अब तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जहां हर गांव को मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। वर्तमान में वनांचल क्षेत्रों में घर-घर तक पक्की सड़कों की पहुँच, पक्के आवास की उपलब्धता, विद्युत विहीन ग्रामों में विकास की रोशनी, पीने के लिए स्वच्छ पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण के साथ ही मूलभूत सुविधाओं और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन से वहां के तस्वीर बदल रही है।

पंडरिया विधानसभा के इन 27 बहुप्रतीक्षित सड़कों का मुख्यमंत्री जी ने किया भूमिपूजन

भेलकी मुख्य मार्ग से चुलटोला वाया बदनाटोला मार्ग , बोहिल रोड से झुमर, अमनिया बरटोला रोड से ढोलढोली डोकरीघखटिया, दमगढ़ से लुढूटोला, कांदावानी से डेंगुरजाम अमनिया, बिरहुलडीह से करालू, बिरहुलडीह से लिफड़ी, जखना रोड से धोबे, पेन्ड्रा से पावले, छिन्दीडीह से टिकराटोला, महीडबरा से नवापारा, देवानपटपर से चिखलापानी, केसमरदा रोड से गाडासरई, दमगढ़ से महुवापानी, भैंसाडबरा से भंदराटोला, बोहिल से फिफलीपानी, देवसरा रोड से पंडरीपथरा, बांगर रोड से एरुंगटोला, बांगर मेनरोड से कोटनापानी (टोलापारा), बदना रोड से कारीधाप, दमगढ़ मेनरोड लुढूटोला से चारभाठा, डालामौहा से पीपरकछार, सोमनापुर से मोतेसरा, भटरूसे से पथर्री कंझेटी, बांगर रोड से धारटोला, भेड़ागढ़ से भेड़ागढ़बैगापारा और पैलपार से गोरखपुरखुर्द सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव से जी द्वारा वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article spiral null 1776403082696 💥👉Avya Singh Shines in CBSE Class 10 Exams, Brings Pride to the District with 99 Marks🎉
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1776403082696
💥👉Avya Singh Shines in CBSE Class 10 Exams, Brings Pride to the District with 99 Marks🎉
Blog April 17, 2026
spiral null 1776391070113
💥👉घरघोड़ा में दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
Blog April 17, 2026
spiral null 1776314164587
कोयले की रफ्तार में कुचल रही जनता की राहत”घरघोड़ा साइडिंग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी
Blog April 16, 2026
spiral null 1776307967743
मंगलवार होगा सीधा जनसंवाद: रायगढ़ में शुरू हुआ ‘डिजि मितान’, घर बैठे सुनी जाएगी जनता की बात
Blog April 16, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?