BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत धंधापुर में चौपाल का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत धंधापुर में चौपाल का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: April 4, 2026 7:37 pm
Basant Ratre 27 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1775307327 919987e0172f478d7f8b

मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत धंधापुर

चौपाल का आयोजन

नवा तरिया आय के जरिया के माध्यम से

ग्रामीण आजीविका

संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा जल संरक्षण और रोजगार सृजन

अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी

बलरामपुर, 4 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले के विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत ग्राम पंचायत धंधापुर में जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज एवं आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के समन्वय से “नवा तरिया आय के जरिया” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ।

चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को “नवा तरिया” के माध्यम से आय अर्जन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।

चौपाल में लोगो को बताया गया कि समूह आधारित गतिविधियों को अपनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकते हैं।

नवा तरिया के माध्यम से मछली पालन, बत्तख पालन, सिंघाड़ा की खेती, तरिया के मेड़ पर सब्जी उत्पादन तथा फलदार वृक्षारोपण कर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है। इससे जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को वर्षभर रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

साथ ही बताया गया कि खरीफ फसल के बाद रबी एवं जायद फसलों के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता सुनिश्चित होने से किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी और उनकी आय में निरंतर बढ़ोतरी संभव होगी।

इस दौरान जनपद सीईओ श्री संजय कुमार दुबे, जिला एपीओ संजय यादव, कार्यक्रम अधिकारी मानसाय सिदार, तकनीकी सहायक आशुतोष सहित एनआरएलएम टीम एवं इंडियन ग्रामीण सर्विसेज की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।

टीम द्वारा नवा तरिया निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करते हुए आगामी मई माह तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए सामुदायिक सहभागिता से स्थायी विकास सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि “नवा तरिया” जैसी पहलें जल संकट के समाधान के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

और सामूहिक प्रयासों से गांवों में स्थायी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।इस अवसर पर चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ : 12वीं हिन्दी विशिष्ट परीक्षा अब 10 अप्रैल को
Next Article spiral null 1775312026177 💥👉घरघोड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर बना राहत का केंद्र: सैकड़ों को मिला त्वरित समाधान, योजनाओं से जुड़ रहा हर वर्ग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260405 WA0075 scaled
घरघोड़ा में महर्षि कश्यप जयंती का भव्य आयोजन, एकता और परंपरा की दिखी मिसाल
Blog April 5, 2026
IMG 20260405 WA0036
सरिया पुलिस का ‘एक्शन मोड’ — सैर-सपाटे के बहाने हथियार लेकर निकले, अब पहुंच गए जेल की सैर पर
Blog April 5, 2026
spiral null 1775361810383
🚨“सस्ती बाइक के लालच में महंगा पड़ा सौदा – चोरों के साथ ‘ग्राहक’ भी पहुंचे हवालात!”
Blog April 5, 2026
IMG 20260405 085209
💥👉भीम आर्मी को मिली नई ताकत: शहनाज खातून अंसारी बनीं जिला महासचिव
Blog April 5, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?