BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायगढ़ : घरघोड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायगढ़ : घरघोड़ा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित

Basant Ratre
Last updated: April 4, 2026 7:23 pm
Basant Ratre 63 Views
Share
5 Min Read
SHARE

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया शिविर का अवलोकन43 हितग्राही सीधे हुए लाभान्वित,

कई को मिला ऑन-द-स्पॉट समाधानपीएम सूर्य घर योजना सहित योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसारराजस्व,

स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं पर विशेष फोकसपेयजल समस्या के समाधान हेतु दिए गए निर्देश

रायगढ़, 4 अप्रैल 2026

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु घरघोड़ा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने शिविर का अवलोकन कर अपने संबोधन में कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान सरल एवं सहज तरीके से उनके द्वार पर ही हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह पहल की गई है,

ताकि किसानों, मजदूरों, दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं,

जो विभिन्न कारणों से कार्यालयों तक नहीं पहुंच पाते। आज प्रशासन की पूरी टीम यहां उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका समाधान कर रही है।

सांसद श्री राठिया ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दर्ज किया जा रहा है और निर्धारित समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर अपनी समस्याएं रखें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि आम जनता की जागरूकता ही विकास की मूल आधारशिला है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु पाइपलाइन व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 43 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सहकारी समिति द्वारा 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, पशुधन विकास विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को मिनरल मिक्सचर, उद्यान विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे वितरित किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा सुपोषण किट दिया गया एवं 5 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जनपद पंचायत द्वारा 3 हितग्राहियों को शौचालय पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 हितग्राही को व्हील चेयर एवं 5 को छड़ी, श्रम विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, मछली पालन विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं जाल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, तथा नगर एवं जनपद पंचायत द्वारा 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड प्रदान किए गए।

राजस्व विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र भी दिए गए।

इसी तरह अन्य हितग्राहियों को भी लाभांवित किया गया।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया। इससे आवेदकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

लाभान्वित हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

राजस्व विभाग द्वारा वन अधिकार, नामांतरण, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन लिए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण जागरूकता तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच, उपचार एवं दवा वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मुरलीधर राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सहनु पैकरा, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेश बेहरा, प्रबंध राठिया, हंसु गुप्ता, अवधेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG20260404141741 scaled 💥👉ख़बर का असर: साफ हुई नालियां, सड़कों से गायब हुआ गंदा पानी
Next Article रायगढ़ : 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?