BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर विशेष पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर विशेष पहल

Basant Ratre
Last updated: April 2, 2026 8:28 pm
Basant Ratre 58 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1775115761 469b0a03135586a37f8a

कोपलवाणी स्कूल के बच्चे पहुंचे लोकभवनराज्यपाल ने संस्था को प्रदान किया ई-रिक्शा

रायपुर, 02 अप्रैल 2026

आज विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर कोपलवाणी स्कूल के स्पीच थेरेपी सेंटर के बच्चे अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की।

यह अवसर न केवल बच्चों के लिए विशेष रहा, बल्कि समाज में ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

राज्यपाल ने बच्चे और उनके अभिभावकों तथा विशेष बच्चों के लिए समर्पित शिक्षकों से आत्मीय संवाद किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान उन्होंने ऑटिज़्म को नज़दीक से समझने का अवसर प्राप्त किया तथा विशेष बच्चों की क्षमताओं और चुनौतियों को संवेदनशीलता के साथ जाना।

कार्यक्रम के दौरान श्री डेका बच्चों के साथ अत्यंत आत्मीयता से मिले और उनके साथ समय बिताया।

सभी ने मिलकर नीले रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़कर यह संदेश दिया कि समाज में हर बच्चे को समान अवसर, समझ और स्वीकार्यता मिलनी चाहिए।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने कोपलवाणी संस्था के बच्चों के आवागमन की सुविधा के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से ई-रिक्शा प्रदान किए और उन्होंने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कोपलवाणी की डायरेक्टर श्रीमती पद्मा शर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर है जब विशेष बच्चे लोकभवन पहुँचे हैं। अभिभावकों ने भी इसे गर्व का विषय बताया कि उनके बच्चे आज राज्यपाल से भेंट कर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सही मार्गदर्शन, विशेष शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाज के संवेदनशील लोगों के सहयोग से ये बच्चे निश्चित ही जीवन में उत्कृष्ट मुकाम प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : राज्यपाल डेका ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
Next Article 2 1 लैलूंगा में लगा जनसमस्या निवारण शिविर: मौके पर समाधान, योजनाओं का मिला सीधा लाभ, 4 अप्रैल को घरघोड़ा में लगेगा शिविर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000378871fabf379e76799f8621
💥👉छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी ⚡स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी: लक्षण दिखते ही करें तुरंत उपचार, लापरवाही पड़ सकती है भारी
Blog May 25, 2026
1 3
💥👉रातभर चला खनिज विभाग का शिकंजा: अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 5 भारी वाहन जब्त, मचा हड़कंप
Blog May 24, 2026
spiral null 1779549634085
💥👉“आस्था स्थल से विकास की नई शुरुआत: मां बैगिन डोकरी मंदिर परिसर का बदलेगा स्वरूप, गार्डन जीर्णोद्धार कार्य का हुआ भूमिपूजन”
Blog May 23, 2026
IMG 20260523 WA0038
💥👉एनएमएल तलईपल्ली की सौगात: घरघोड़ा और तमनार को मिली लाइफ सेविंग एम्बुलेंस, अब स्वास्थ्य सेवाओं को लगेगी रफ्तार”
Blog May 23, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?