BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

ट्रेनिंग पूर्ण कर गांव लौटे सूबेदार पुष्पेंद्रराज खटर्जी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर

Basant Ratre
Last updated: April 1, 2026 7:51 pm
Basant Ratre 32 Views
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260401 WA0000

सक्ती – जिले के ग्राम पंचायत धमनी में उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब गांव के होनहार युवक पुष्पेंद्रराज खटर्जी एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर सूबेदार पद पर चयनित होकर अपने गृह ग्राम लौटे।

उनके आगमन पर ग्रामीणों, परिजनों और मित्रों ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और देशभक्ति गीतों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा और हर कोई इस उपलब्धि पर गर्व करता नजर आया।

पुष्पेंद्रराज खटर्जी का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार पद पर हुआ है। ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। युवा साथियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया, वहीं बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुष्पेंद्रराज बचपन से ही मेधावी और परिश्रमी रहे हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत की।

उनके पिता स्वर्गीय छोटेलाल खटर्जी ग्राम पंचायत धमनी के कई बार सरपंच रहे और एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन के बाद परिवार पर संकट आ गया था और घर की जिम्मेदारी उनकी माता एवं बहन पर आ गई थी।

कम उम्र में ही पिता का साया सिर से उठ जाने के बावजूद पुष्पेंद्रराज ने हिम्मत नहीं हारी।

उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा और निरंतर प्रयास करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इस स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दीपक मधुकर (सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम धमनी), विजय केशी (जनपद सदस्य), युवराज साहू (उपसरपंच), ननकीदाऊ खटर्जी, लक्ष्मी प्रसाद बंजारे, कुमारजीव खटर्जी मनोज खटर्ज़ी बिहारी खटर्जी संदीप मनहर सुरेंद्र खटर्ज़ी विकास मधुकर विजेंद्र अमरपाल खटर्जी, दीपेश मधुकर, गणेश धीरहे, सम्मेलल मधुकर, विजय खटर्जी, प्रदीप खटर्जी, सोनू निराला, पेशराम खूंटे, रिक्सन कोयल, रोहित कोयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और महिलाएं उपस्थित रहे।

पुष्पेंद्रराज की इस उपलब्धि से पूरा गांव गौरवान्वित है।

ग्रामीणों ने कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है और इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा।

गांव में हुए इस स्वागत कार्यक्रम ने न केवल एक युवा की सफलता का जश्न मनाया, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक संदेश भी लेकर आया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
Next Article रायपुर : जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
Blog April 1, 2026
रायपुर : हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक
Blog April 1, 2026
रायपुर : राजिम एनीकट के कार्यों के लिए 4.32 करोड़ रूपए स्वीकृत
Blog April 1, 2026
रायपुर : मोर गाँव,मोर पानी अभियान ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
Blog April 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?