BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जशपुरनगर : अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जशपुरनगर : अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Basant Ratre
Last updated: March 31, 2026 5:46 pm
Basant Ratre 74 Views
Share
2 Min Read
SHARE

निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी उपलब्धऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल तक

जशपुरनगर 31 मार्च 2026

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 अंतर्गत युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है।

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटwww.joinindianarmy.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अनुसार पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन संभावित रूप से 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थियों की तैयारी को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा विशेष पहल की गई है।

अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकें।ऐसे करें कोचिंग के लिए आवेदन -जो अभ्यर्थी इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन करने के बाद छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइटwww.erojgar.cg.gov.inपर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इसके लिए आवेदकों का पहले से रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

इसके पश्चात ही वे प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकेंगे।युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील -जिला रोजगार अधिकारी जशपुर ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अग्निवीर भर्ती में भाग लें और निःशुल्क कोचिंग सुविधा का उपयोग कर अपने भविष्य को संवारें। यह पहल न केवल युवाओं को सेना में सेवा का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें अनुशासन, कौशल और सम्मानजनक करियर की दिशा में भी अग्रसर करेगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जशपुरनगर : कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को आश्रम और छात्रावास का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश
Next Article महासमुंद : राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से आवागमन होगा सुगम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

फिर एक दलित युवक अंतर्जातीय प्रेम का भेंट चढ़ा।
पामगढ़ August 30, 2026
खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?